Rajasthan Weather : अगले 48 घंटों में कैसा रहेगा मौसम का हाल, Cyclone Fengal का दिखेगा असर? जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

खास करके आने वाले दिनों में सीकर के फतेहपुर और माउंट आबू के गुरु शिखर मे पारा जमाव बिंदु पर पहुंच सकता है।
rj weather today

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है।दिसंबर के शुरुआत के साथ ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि आगामी दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।खास करके आने वाले दिनों में सीकर के फतेहपुर और माउंट आबू के गुरु शिखर मे पारा जमाव बिंदु पर पहुंच सकता है।

राजस्थान मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जैसे-जैसे उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे ही सर्दी का असर भी बढ़ेगा और तापमान में गिरावट भी होगी।वर्तमान में अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 9 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है, लेकिन सिरोही, फतेहपुर और माउंट आबू में तापमान थोड़ा अधिक है। शुक्रवार को राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर सीकर में दर्ज किया गया।

दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय के पश्चिमी हिस्से में नया विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिसके प्रभाव से बर्फबारी और बारिश होगी, तो मैदानों तक कड़ाके की ठंड़, कोहरा और शीतलहर महसूस की जाएगी। वहीं दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आ रहा है , जिससे प्रदेश में सर्द हवाएं चलने का अनुमान है।इस बार दिसंबर के मध्य से जनवरी तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। पिछले कई सालों के मुकाबले अधिक ठंड रहेगी।

राजस्थान में कहां कितना रहेगा तापमान?

  • जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री।
  • चूरू में न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री।
  • जोधपुर में न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री।
  • बीकानेर में न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री।
  • जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री।
  • उदयपुर में न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री।
  • कोटा में न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews