Rajasthan Weather : अगले हफ्ते फिर बदलेगा मौसम, नया सिस्टम होगा एक्टिव, बादल-आंधी-बूंदाबांदी के आसार, इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

10 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी। इससे पहले 9 अप्रैल तक हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather : अगले हफ्ते से राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।फिलहाल अगले 4 दिन तक प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।2 से 3 दिनों में तापमान में और 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, 7 से 9 अप्रैल के दौरान बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा व जयपुर संभाग के क्षेत्रों में  हीटवेव की प्रबल संभावना है। इस दौरान जोधपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव चलेगी।10-11 अप्रैल से एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होने व तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

रविवार से मंगलवार तक इन जिलों में लू का अलर्ट

  • बाड़मेर व जैसलमेर में अत्यधिक लू और भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, प्रतापगढ़, टोंक, बीकानेर, जोधपुर और पाली में भी लू चलने का अलर्ट ।
  • सोमवार को बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर में अति ऊष्ण लहर के साथ चूरू, जालोर, नागौर, पाली, गंगानगर, टोंक, सीकर, कोटा, बूंदी और चित्तौड़गढ में हीट वेव।
  • मंगलवार भीलवाड़ा, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और कोटा में अति उष्ण लहर के साथ अजमेर, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक, नागौर, पाली, गंगानगर, जालौर और चूरू में भी तेज हीट वेव का अलर्ट ।

11 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

  • 6 और 7 अप्रैल को लू के साथ दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि पूर्वी राजस्थान में यह 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
  • आज रविवार को बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने तथा हीटवेव की प्रबल संभावना है।
  • 9 अप्रैल तक प्रदेश में यही स्थिति बनी रह सकती है। 10 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा जिसके असर से राजस्थान के पश्चिमी व उत्तरी हिस्सों बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • राज्य में मौसम शुष्क रहा ।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर मे 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • सर्वाधिक निन्म्तम तापमान बाड़मेर मे 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 06 से 55 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews