Rajasthan Weather : 12 मई से फिर बदलेगा मौसम, आज 22 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी, चलेगी आंधी, IMD का अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4-5 दिन राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में गरज के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। 12-13 मई से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update: एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में 12 मई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। इसका प्रभाव खास करके दक्षिणी व पूर्वी भागों में ज्यादा देखने को मिलेगा। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और तापमान में वृद्धि होने से फिर गर्मी का अहसास होने लगेगा।

मंगलवार को भी परिसंचरण तंत्र राज्य के ऊपर बना हुआ है, इसके प्रभाव से आगामी 2-3 दिन दक्षिणी हिस्से के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी (50-60 Kmph) बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश व मेघगर्जन होने के आसार है।

आज मंगलवार को 22 जिलों में बारिश का अलर्ट

बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, शाहपुरा, बूंदी, चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, सवाई माधोपुर, उदयपुर, बाड़मेर, बालोतरा, जालोर, जोधपुर, नागौर, डीडवाना कुचामन ,पाली में तेज बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। शेष जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

राजस्थान मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

राज्य के दक्षिणी पूर्वी व पश्चिमी भागों में आगामी 4-5 दिन मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश व आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है।आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12-13 मई से कमी होने तथा तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। 6-7 मई को बाड़मेर, जालोर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश तो उदयपुर, पाली, जोधपुर के कुछ भागों में मेघगर्जन और आंधी के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है । इस दौरान 50किमी प्रति घंटे की रफ्तर से हवा चलने की संभावना है।

सोमवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • सर्वाधिक वर्षा वल्लभनगर (उदयपुर) में 56 मिमी. दर्ज की गई ।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 36.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से -5.2 डिग्री) दर्ज ।
  • सर्वाधिक न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
  • अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 30 से 80 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई ।
  • वर्तमान में आंधी-बारिश के प्रभाव से अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री (सामान्य से 5 से 15 डिग्री कम) से नीचे दर्ज हो रहे हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews