Rajasthan Weather : सोमवार से बदलेगा वेदर, क्या फिर बनेगी बादल बारिश की स्थिति? क्या चलेगी आंधी? पढ़िए मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का नया दौर 14 अप्रैल से शुरू होने की प्रबल संभावना है। जैसलमेर क्षेत्र में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today

Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही राजस्थान में बादल बारिश का दौर थम गया है।मौसम के बदलते ही आज रविवार से अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

सोमवार मंगलवार को हीट वेव का अगला दौर शुरू होने का अनुमान है, इस दौरान तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।हालांकि 17-18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

14 से 16 अप्रैल तक Rajasthan Weather

  • पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का नया दौर 14 अप्रैल से शुरू होने की प्रबल संभावना है।
  • जैसलमेर क्षेत्र में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।
  • 15-16 अप्रैल को हीटवेव की तीव्रता व क्षेत्र में और वृद्धि होने तथा जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के अनेक भागों में हीटवेव तथा कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव चलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री से. दर्ज होने की संभावना है।
  • 17-18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं थंडरस्टोर्म/मेघगर्जन व हल्की-मध्यम आंधी दर्ज होने की संभावना है।

राजस्थान: पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • सर्वाधिक वर्षा बामनवास सवाईमधोपुर में 16.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलौदी में 40.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से +2.2 डिग्री)दर्ज किया गया ।
  • राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 16 से 78 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews