नोटों की गड्डी को लेकर INDIA गठबंधन में फूट! बीजेपी नेता ने पूछा “कौन बोल रहा सच और कौन झूठ”

सिंघवी ने आरोपों से इंकार कर दिया, उन्होंने कहा वे सदन स्थगित होने के बाद कैंटीन गए और फैजाबाद(अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद के साथ लंच लिया, लेकिन अवधेश प्रसाद ने सिंघवी के साथ लंच करने की बात से इंकार कर दिया।
Rajya Sabha proceedings

Rajya Sabha bundle of notes INDIA alliance: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित 222 नंबर वाली सीट पर 500 रुपए के नोटों की गड्डी मिलने पर राज्यसभा में हंगामा हो गया, हालाँकि इस मामले में सभापति जगदीप धनखड़ ने जांच के आदेश दे दिए हैं, उधर इस मामले में INDIA गठबंधन में दरार पड़ती भी दिखाई दे रही है। 

आज राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सभापति जगदीप ने सदन को बताया कि कल 5 दिसंबर को राज्यसभा की   कार्यवाही स्थगित होने के बाद नियमित जाँच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों को सीट नंबर 222 से 500 रुपये के नोट की एक गड्डी मिली, ये सीट वर्तमान में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के नाम पर आवंटित है जो तेलंगाना से राज्यसभा पहुंचे हैं, कानून के मुताबिक इसकी जाँच की जायेगी।  

सिंघवी ने कहा वे अवधेश प्रसाद के साथ लंच कर रहे थे 

जानकारी सामने आते ही हंगामा होने लगा, नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसपर आपत्ति जताई कि जाँच से पहले नाम लेना ठीक नहीं है, उधर नेता सदन जेपी नड्डा ने इस घटना को सदन की गरिमा पर चोट बताया, वहीं अभिषेक मनु सिंघवी ने इन आरोपों से इंकार कर दिया।  उन्होंने कहा वे सदन स्थगित होने के बाद कैंटीन गए और फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद के साथ लंच लिया , लेकिन अवधेश प्रसाद ने सिंघवी के साथ लंच करने की बात से इंकार कर दिया।

अवधेश प्रसाद के इंकार करते ही सियासत तेज 

सपा सांसद अवधेश प्रसाद के इंकार करते ही इस मामले में सियासत तेज हो गई, सदन के अन्दर नोटों की गड्डी मिलने  के मामले को गंभीर बताने वाली भारतीय जनता पार्टी ने सदन के बाहर भी इंडिया गठबंधन पर हमला कर दिया।   मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इसे लेकर सोशल मीडिया X पर दोनों नेताओं की बाईट लगाकर तंज कसा। 

सिंघवी झूठ बोल रहे हैं या अवधेश प्रसाद सच छिपा रहे हैं: BJP 

आशीष अग्रवाल ने लिखा-  नोटों की राजनीति में डूबी कांग्रेस अब संसद को भी अपने भ्रष्टाचार का अड्डा बनाना चाहती है? भाजपा नेता ने सवाल किया अभिषेक मनु सिंघवी झूठ बोल रहे हैं या अवधेश प्रसाद सच छिपा रहे हैं, इंडी गठबंधन के साथी क्यों एक दूसरे का साथ नहीं दे रहे?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews