राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा का निधन

राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा का निधन

भोपाल। वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता और राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा  के बाद लखनऊ में निधन हो गया है। 79 वर्ष बेनी प्रसाद वर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और उनकी गिनती दिग्गज नेताओं में होती थी।

बेनी प्रसाद वर्मा बहराइच के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुके थे। वे उत्तर प्रदेश में कुर्मी समाज के प्रतिष्ठित नेता माने जाते थे और एक समय उन्होने समाजवादी क्रांति दल का गठन भी किया था। कुछ समय के लिये वे कांग्रेस में भी रहे और इस दौरान यूपीए में मनमोहन सिंह सरकार में केन्द्रीय इस्पात मंत्री बने। उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाने वाले बेनी प्रसाद वर्मा लंबे समय तक राज्‍य में लोक निर्माण मंत्री रहे। उन्होने 1992 में पहली बार उत्‍तरप्रदेश के कैसरगंज से लोकसभा का चुनाव जीता और संचार के कैबिनेट मंत्री बने। 1996 में वे संचार के स्‍वतंत्र राज्‍यमंत्री बने और इसी साल संसदीय कार्य के राज्‍यमंत्री भी बने। 1996 में लोकसभा चुनाव में वे फिर उन्होने फिर जीत हासिल की। उनके निधन से समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews