यात्री कृपया सीट बेल्ट बांध लें, राकेश झुनझुनवाला बनाएंगे देश की सबसे सस्ती एयरलाइन

यात्री कृपया सीट बेल्ट बांध लें, राकेश झुनझुनवाला बनाएंगे देश की सबसे सस्ती एयरलाइन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अरबपति राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) एविएशन सेक्टर में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले 4 साल में भारत में अल्ट्रा लो कॉस्ट एयरलाइन अकासा एयर (Akasa Air) स्थापित करने की योजना है। इसके लिए 70 एयरक्राफ्ट की एयरलाइन कंपनी बनाई जाएगी।

बड़ी राहत: नगरीय निकायों के कर को लेकर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला की इस एयरलाइनंस में 40 फीसदी हिस्सेदारी होगी और वे इसके लिए 260 करोड़ रुपये ($35 मिलियन) का निवेश करेंगे। 70 विमान वाली इस एयरलाइन में हर विमान 180 यात्रियों की क्षमता वाला होगा। उन्होने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि आने वाले 15 दिनों में उड्डयन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिलने की उम्मीद है। वे देश में सस्ती हवाई यात्रा मुहैया कराने की योजना पर काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक इस एयरलाइन के स्थापित होने के बाद और अधिक हवाई यात्रा कर सकेंगे।

कोरोना महामारी के दौरान एविएशन सेक्टर पहले से ही आर्थिक मार झेल रहा है। ऐसे में झुनझुनवाला बड़ा दांव लगा रहे हैं। साल 2012 में किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड ने परिचालन बंद कर दिया था। वहीं 2019 में दिवालिया हुई जेट एयरवेज इंडिया लिमिटेड को हाल ही में फिर से परिचालन के लिए अनुमोदित किया गया था। बता दें कि राकेश झुनझुनवाला को भारत का ‘वारेन बफेट’ कहा जाता है और फोर्ब्स के मुताबिक वो 4.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 656वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews