रक्षाबंधन कब है? यहां जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का असर

भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन इस बार खास दिन और शुभ योग में मनाया जाएगा। आज इस खबर में हम आपको राखी बांधने का सही समय, तारीख और भद्रा का असर बता रहे हैं।
Raksha Bandhan date

भाई-बहन के रिश्ते का सबसे प्यारा त्योहार रक्षाबंधन 2025 में शुभ संयोग के साथ मनाया जाएगा। दरअसल इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं, और भाई जीवनभर रक्षा का वचन देता है। इस साल यह पर्व वीकेंड पर आ रहा है, जिससे परिवार के साथ मिलकर इसे खास तरीके से मनाने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं इस साल राखी कब है, शुभ मुहूर्त क्या है और भद्रा का असर रहेगा या नहीं।

इस साल कब है रक्षाबंधन?

दरअसल हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। 2025 में पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त की दोपहर 2:12 बजे शुरू होकर 9 अगस्त दोपहर 1:21 बजे तक रहेगी। इस बार उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा।

क्या रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा काल?

वहीं इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी और परिवार के साथ मिलकर उत्सव मनाएंगी। बता दें कि यह दिन शनिवार को आ रहा है, इसलिए स्कूल-कॉलेज और कई सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी, जिससे त्योहार को पूरी तरह से सेलिब्रेट किया जा सकेगा। दरअसल भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है, खासकर राखी बांधना। लेकिन राहत की बात यह है कि 2025 में रक्षाबंधन पर भद्रा का कोई असर नहीं होगा।

वहीं भद्रा काल 8 अगस्त को दोपहर 2:12 से शुरू होकर 9 अगस्त को सुबह 1:52 बजे तक रहेगा। जबकि रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा, जब भद्रा पूरी तरह समाप्त हो चुकी होगी। ऐसे में बहनें बिना किसी बाधा के सुबह से ही भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। यह भद्रामुक्त रक्षाबंधन शुभ फल देने वाला रहेगा और इसे लेकर कोई संशय नहीं रहेगा।

राखी बांधने का शुभ समय

दरअसल रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त बेहद खास माना जाता है। 2025 में 9 अगस्त की सुबह 5:35 से दोपहर 1:24 बजे तक राखी बांधने का उत्तम समय रहेगा। इस दौरान बहनें भाई को राखी बांधकर मिठाई खिला सकती हैं और रक्षा का वचन ले सकती हैं। इसके अलावा, दिन का सबसे शुभ समय अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:53 तक रहेगा। यह समय विशेष रूप से शुभ माना जाता है और इस दौरान किए गए कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए यदि कोई विशेष पूजा या समारोह करना चाहें, तो इस समय का जरूर ध्यान रखें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews