कर्मचारियों-होमगार्ड को रक्षाबंधन का तोहफा, इस भत्ते में हुई 38% की बढ़ोतरी, खाते में आएंगे 12480 रुपए

orop

भुवनेश्वर, डेस्क रिपोर्ट। रक्षाबंधन से पहले देशभर में सौगातों का सिलसिला जारी है। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने रक्षाबंधन से पहले होमगार्ड जवानों को बड़ा तोहफा दिया है।होमगार्ड के ‘ड्यूटी कॉल-अप’ भत्ते में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़े.. अकाउंट में रिश्वत का मामला, सुल्तानिया के अधीक्षक का मासूम तर्क ‘पैसे कब -किसने डाले पता ही नहीं”

दरअसल, ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने रविवार को राज्य पुलिस के तहत काम करने वाले होमगार्ड के जवानों के ‘ड्यूटी कॉल-अप’ भत्ते में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की।राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में ‘ड्यूटी कॉल-अप’ भत्ते में 38% की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। बढ़ोतरी के बाद होमगार्ड के जवानों को पहले के 9,000 रुपये के बजाय अब प्रति माह 12,480 रुपये ड्यूटी कॉल-अप भत्ता के तौर पर मिलेंगे।वही उन्हें पहले दिए जाने वाले अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! जल्द बढ़ेगा महंगाई भत्ता, 91200 तक बढ़ेगी सैलरी, देखें कैलकुलेशन

सीएमओ ओडिशा द्वारा जारी ट्वीट में लिखा गया है मुख्यमंत्री नवीन ओडिशा राज्य सरकार ने होमगार्ड के ड्यूटी कॉल-अप भत्ते में की मंजूरी के साथ 38% की वृद्धि की है इसे ₹9,000 से बढ़ाकर ₹12,480 प्रति माह कर दिया गया है, जबकि पहले प्रदान किए जाने वाले अन्य भत्ते भी जारी रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews