राम मंदिर दान चोरी को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, भगवा कपड़े पहनकर पहुंचे पप्पू यादव, स्पीकर ने दी कड़ी चेतावनी

संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा सांसद पप्पू यादव के साधू के वेश में संसद आने और विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के दौरान 'चंदा चोरी' का नाटक करने पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा, "विपक्ष ने 'सनातन' का अपमान किया है, स्पीकर को ऐसी हरकतों पर ज़रूर कार्रवाई करनी चाहिए।
Opposition MP protest in Parliament House complex.

Opposition MP protest in Parliament House complex.

विपक्ष के सांसदों ने आज संसद परिसर में दो तरह के प्रदर्शन किये, पिछले दो तीन दिनों से राम मंदिर दान चोरी मुद्दे पर संसद  भवन परिसर में प्रदर्शन कर रही समाजवादी पार्टी को आज कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों का साथ भी मिला वहीं कांग्रेस ने “अमित शाह संसद से गायब क्यों? बैनर के साथ प्रदर्शन किया उन्हें भी अन्य विपक्षी दलों का साथ मिला लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ हुआ जिसे लेकर लोकसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताई और सांसदों को चेतावनी भी दी।

संसद भवन के परिसर में आज कांग्रेस सांसद आज एक बड़ा सा बैनर लेकर आये, उनके हाथ में कुछ नारे लिखीं तख्तियां भी थीं, कल जब कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था तो उसके बैनर पर लिखा था आर्डर किसने दिया ? और आज जब फिर प्रदर्शन किया तो उसपर लिखा था अमित शाह संसद से गायब क्यों? उनके इस प्रदर्शन को अन्य विपक्षी सांसदों का भी साथ मिला और सभी ने मिलकर नारेबाजी की और गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा माँगा।

साधू के वेश धारण कर पप्पू यादव का प्रदर्शन  

संसद परिसर में समाजवादी पार्टी ने भी राम मंदिर दान चोरी मामले पर अपना प्रदर्शन आज भी जारी रखा, सांसदों के हाथ में एक दान पात्र था जिसमें वे दान मांग रहे थे, और भाजपा के विरोध में चंदा चोर जैसे नारे लगा रहे थे, इस प्रदर्शन की ख़ास बात ये रही कि निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इसमें एक साधू का वेश धारण किया और भगवा वस्त्र पहनकर गले में रुद्राक्ष की माला डालकर प्रदर्शन किया।

ओम बिरला ने दी सांसदों को चेतावनी 

पप्पू यादव के इस व्यवहार पर भाजपा सांसदों ने आपत्ति जताई और इसे स्पीकर ओम बिरला के संज्ञान में लाया, ओम बिरला ने कहा मैंने पहले भी कहा था कि सदन के अन्दर तख्तियां लेकर आना, बैनर लेकर आना संसद की परम्पराओं और मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है और कुछ सदस्य तो वेश बदलकर संसद में वस्त्र पहनकर जिस तरह से आते हैं मेरी उन सांसदों को चेतावनी है संसद या संसद परिसर में ऐसा ना करें आपको जनता ने चुना है आप उसकी पवित्रता बनाये रखें।

विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह से मांगा जवाब 

उधर आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की गैर मौजूदगी पर सवाल उठाये और उनके सदन में आकर बयान देने की मांग की, कांग्रेस ने कहा छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की और उसकी जिम्मेदारी लेने की जगह गृह मंत्री अमित शाह सदन से ही गायब है, आखिर वे बताएं कि लाठीचार्ज करने का, गोली चलाने का आदेश किसने दिया क्योंकि दिल्ली पुलिस तो उनके ही अधीन आती है। आखिर वो बयान देने से बच क्यों रहे हैं ?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews