आमिर खान का वीडियो शेयर कर बोले रामदेव – हिम्मत है तो मोर्चा खोले

आमिर खान का वीडियो शेयर कर बोले रामदेव – हिम्मत है तो मोर्चा खोले

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  आयुर्वेद और एलोपैथी को लेकर बाबा रामदेव (Baba Ramdev) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बीच छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है।  दोनों तरफ से ही एक दूसरे को चुनौती देने का सिलसिला जारी है। बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बयान जरूर वापस ले लिया लेकिन ऐसा लगता है कि बाबा रामदेव (Baba Ramdev) आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।  अब उन्होंने आमिर खान (Amir Khan) का एक वीडियो अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है और लिखा है कि हिम्मत है तो आमिर खान (Amir Khan) के खिलाफ मोर्चा खोलो।

एलोपैथी को दिए बयान के बाद एलोपैथी चिकित्सकों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के निशाने पर आये बाबा रामदेव (Baba Ramdev) चुप रहने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे। अब उन्होंने फिल्म अभिनेता आमिर खान (Amir Khan) के स्टार प्लस (Star Plus)चैनल पर प्रसारित हुए कार्यक्रम “सत्यमेव जयते”  का एक पुराना वीडियो शेयर किया है और ट्वीट किया है कि इन मेडिकल माफिया में हिम्मत है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें ।

ये भी पढ़ें – मुश्किल में कमलनाथ, SIT ने मांगी हनीट्रैप मामले की पेनड्राइव! इस दिन तक का दिया समय

वीडियो में आमिर खान (Amir Khan) जिस व्यक्ति से चर्चा कर रहें है वो जेनेरिक दवा और ब्रांडेड कंपनी की दवा के बीच के भारी अंतर को बता रहे हैं।  साथ ही ये बता रहे हैं कि कैसे दवाइयों और कंपनियों की ब्रांडिंग की जाती है।

बहरहाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन के पत्र के बाद बाबा रामदेव ने एलोपैथी के बारे में दिए अपने बयान को तो वापस ले लिया लेकिन बयान देना बंद नहीं किया हैं उधर एलोपैथी डॉक्टर्स और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और एलोपैथी डॉक्टर्स की अन्य संस्थाएं बाबा रामदेव के खिलाफ लगातार क़ानूनी नोटिस भेजकर लड़ाई जारी रखने के मूड में दिखाई दे रहे है। अब देखना ये होगा कि आयुर्वेद और एलोपैथ के बीच छिड़ी जंग कब शांत होती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews