Ramjanam Yogi Shankhnad : क्या आप जानते हैं कौन हैं रामजनम योगी? जिन्होंने 2 मिनट 40 सेकेंड तक शंखनाद कर खींचा अपनी और सबका ध्यान, पढ़ें यह खबर

Ramjanam Yogi Shankhnad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर थे। जहां उन्होंने दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में हिस्सा लिया। इस भव्य आयोजन में एक व्यक्ति ने सबका ध्यान अपनी और खींचा। तो चलिए आज इस खबर में हम आपको उनके बारें में जानकारी देने वाले हैं।
Ramjanam Yogi Shankhnad : क्या आप जानते हैं कौन हैं रामजनम योगी? जिन्होंने 2 मिनट 40 सेकेंड तक शंखनाद कर खींचा अपनी और सबका ध्यान, पढ़ें यह खबर

Ramjanam Yogi Shankhnad : बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में हिस्सा लिया। वहीं इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। लेकिन इस भव्य आयोजन में एक व्यक्ति ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा – 63 वर्षीय रामजनम योगी, जिन्होंने 2 मिनट 40 सेकेंड तक लगातार शंखनाद किया। दरअसल उनकी इस अद्वितीय कला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी को प्रभावित किया।

जानिए रामजनम योगी का परिचय:

दरअसल वाराणसी के चौबेपुर के निवासी रामजनम योगी शंख बजाने की कला में माहिर हैं। जानकारी के अनुसार वे मात्र 8 साल की उम्र से ही शंख बजा रहे हैं और आज उनकी शंख बजाने की कला पूरे देश में प्रसिद्ध है। रामजनम योगी ने पिछले कई दशकों में शंख बजाने की कला को इस कदर निपुण कर लिया है कि वह बिना रुके लंबे समय तक शंखनाद कर सकते हैं।

अद्वितीय कला के धनी:

वहीं आपको बता दें कि रामजनम योगी की शंखनाद की कला ने न सिर्फ भारतीय नेताओं और आम जनता को बल्कि विदेशी मेहमानों को भी प्रभावित किया है। वह वाराणसी में विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शंखनाद कर चुके हैं। उनके अद्वितीय शंखनाद से पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, फ्रांस के प्रधानमंत्री इमैनुअल मैक्रों और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी प्रभावित हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार रामजनम योगी ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का भी प्रयास किया है। हालांकि इसके लिए उन्हें अपने जैसे दो और प्रतियोगियों की आवश्यकता होगी। आपको बता दें कि ऐसा माना जाता है कि उनके ऊपर बजरंगबली का आशीर्वाद है, जो उन्हें इस अद्वितीय कला में निपुण बनाता है।

दशाश्वमेध घाट पर रामजनम योगी का 2 मिनट 40 सेकेंड तक शंखनाद करना एक अद्वितीय घटना है। यह शंखनाद उनकी क्षमता और अभ्यास का परिणाम था, जिसने हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी इस कला के प्रशंसक बन गए है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews