
Ram Mandir Pran Pratishtha : आज यानी 22 जनवरी का दिन राम भक्तों के लिए बहुत बड़ा ऐतिहासिक पल होने वाला है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया जाएगा। जिसके लिए पीएम मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं। इसके बाद वह गर्भगृह में रहेंगे, जहां विधिविधान पूर्वक समारोह को पूरा किया जाएगा। इसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। बता दें कि इस समारोह का अयोध्या समेत हर राज्य में इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको उन दानवीरों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने मंदिर निर्माण में दान दिए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

जानें किसने किया सबसे अधिक दान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम मंदिर निर्माण के लिए भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर से करोड़ों राम भक्तों ने अपनी क्षमता मुताबिक दान दिया है। बता दें कि मंदिर भक्तों के पैसों से बना है। इसी कड़ी में राम मंदिर के लिए सबसे बड़ा दान सूरत के हीरा कारोबारी ने किया है। जिसके बाद वह मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दें कि सूरत के हीरा कारोबारी दिलीप कुमार वी. लाखी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए 101 किला सोना दान किया है। लाखी परिवार ने राम मंदिर के दरवाजे, गर्भगृह, त्रिशूल, डमरू और स्तंभों के लिए 101 किलो सोना भेजा है, जिसकी कीमत करीब 68,000 प्रति ग्राम है यानी 101 किले सोने की कीमत 68 करोड रुपए है।
वहीं, मंदिर के लिए दूसरा सबसे बड़ा दानवीर कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु मुरारी बापू हैं, जिन्होंने 11.3 करोड रुपए दान दिए हैं जबकि अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के राम भक्त अनुयायियों ने करीब 8 करोड रुपए का दान किया है।
राम मंदिर की अद्भुत प्रतिकृति
रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सूरत के एक आर्टिस्ट ने 9,999 हीरो का उपयोग करके राम मंदिर की उत्कृष्ट कृति बनाई है। इसके लिए सूरत का स्पेशल कपड़ा इस्तेमाल किया गया है। जिसमें कलाकार ने भगवान श्री राम की तस्वीर बनाई है और जय श्री राम लिखा है जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#WATCH | Gujarat: An artist from Surat created artwork of Ayodhya’s Ram temple, using 9,999 diamonds. (20.01) pic.twitter.com/kSRte0uhsA
— ANI (@ANI) January 20, 2024
इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के एक युवक ने 20 किलो Parle-G बिस्कुट से राम मंदिर की अद्भुत प्रतिकृति बनाई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

