रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर मचा घमासान, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले – ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच की भी एक सीमा होती है’

सोशल मीडिया पर इस समय युट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया का नाम चर्चा में है। दरअसल, समय रैना के शो में दिए गए बयान को लेकर रणवीर इलाहाबादिया विवादों में घिरे हुए हैं। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर मचा घमासान, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले - ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच की भी एक सीमा होती है'

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में अश्लील बयान देने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। लेखकों और अन्य हस्तियों ने भी इस पर अपनी राय व्यक्त की है। दरअसल, फेमस यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने समय राणा के शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में एक अश्लील बयान दिया था, जिसके बाद यह मामला मुंबई पुलिस तक पहुंच गया है।

सोमवार को ट्विटर पर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना का नाम ट्रेंड करने लगा। दरअसल, यूजर्स इन यूट्यूबर्स की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ट्वीट कर रहे थे। इस मामले को लेकर मनोज मुंतशिर और निलेश मिश्रा जैसे बड़े लेखकों ने भी आपत्ति जताई और इन यूट्यूबर्स के खिलाफ बयान दिया।

जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

इस मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा “मुझे इस मामले की जानकारी मिली है, हालांकि मैंने यह शो नहीं देखा है। मुझे बताया गया है कि इस शो में बेहद गलत तरीके से चीजों को प्रस्तुत किया जा रहा है, जो बिल्कुल अनुचित है। ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ सबके लिए है, लेकिन हमारी आज़ादी वहीं खत्म हो जाती है, जहां हम किसी और की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करने लगते हैं। हर किसी की एक सीमा होती है और यह ठीक नहीं है। हमने अश्लीलता को लेकर कुछ नियम बनाए हैं, अगर कोई उन्हें तोड़ता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

मनोज मुंतशिर ने किया तीखा प्रहार

वहीं, इस मामले पर मनोज मुंतशिर ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा “कॉमेडी का यह स्तर इंसानियत को तार-तार कर चुका है। यह ‘वायरस’ कोविड से ज्यादा खतरनाक है, जो हमारे मोबाइल फोन्स तक पहुंच गया है। यह पिशाच और ठरकी मानसिकता हमारी आने वाली पीढ़ी और संस्कारों को खत्म करने का संकल्प ले चुकी है।” उन्होंने आगे लिखा “हमें अब जागना चाहिए। यह सभी माता-पिता के लिए एक अलार्म है। अगर हमने अब ध्यान नहीं दिया, तो हमारे बच्चों और हमारे महान राष्ट्र का सर्वनाश हो जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews