Transfer 2023 : प्रशासनिक फेरबदल, 27 आरएएस अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

RAS transfer news

RAS Officer Transfer News : राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में तबादलों का दौर जारी है। आए दिन अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार देर रात एक बार फिर 27 आरएएस (RAS) अफसरों के तबादले किए गए है। इसमें छह अतिरिक्त जिला कलेक्टर, 13 उपखंड अधिकारी बदलने के साथ 11 रिक्त पदों पर अफसरों की तैनातगी की गई हैं।

सबसे खास बात तो ये है कि तबादला सूची में एक माह में तीसरी बार राजस्थान विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार को बदला गया है। बीते 20 जुलाई को तबादला सूची में एक साल चार माह रजिस्ट्रार के पद पर रह चुकी नीलीमा तक्षक का तबादला अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय जयपुर के पद पर हुआ था, उसके बाद नीलीमा तक्षक की जगह आरएएस मानसिंह मीना को रजिस्ट्रार राजस्थान विश्वविद्यालय बनाया गया, लेकिन मानसिंह मीना ने भी इस पद पर ज्वाइन नहीं किया तो आरएएस मूलचंद को रजिस्ट्रार राजस्थान विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी दी गई, लेकिन जब मूलचंद ने भी ज्वाइन नहीं किया तो अब आरएएस कालूराम को रजिस्ट्रार राजस्थान विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

राजस्थान में  इन अधिकारियों के हुए तबादले

  • RAS मूलचंद- अतिरिक्त निदेशक, लोकसेवाएं जयपुर
  • RAS कालूराम- रजिस्ट्रार राविवि, जयपुर
  • RAS डॉ. बजरंग सिंह- ADM ब्यावर
  • RAS धीरेन्द्र सिंह- ADM अनूपगढ़
  • RAS जितेन्द्र कुमार पांडे- ADM बाली (पाली)
  • RAS ओमप्रकाश सहारण- ADM खैरथल-तिजारा
  • RAS भावना शर्मा प्रथम – ADM लालसोट (दौसा)
  • RAS ज्योति मीणा – उपनिदेशक संपदा विभाग GAD जयपुर
  • RAS अशोक कुमार त्यागी- ADM मालपुरा, टोंक
  • RAS सुशीला वर्मा – आयुक्त नगर परिषद,
  • RAS प्रियंका बिश्नोई उपायुक्त नगर निगम जोधपुर दक्षिण, जोधपुर
  • RAS विनीत कुमार सुखाड़िया उपखंड अधिकारी आसपुर, डूंगरपुर
  • RAS हरि सिंह शेखावत उपखंड अधिकारी सरदारशहर, चूरू
  • RAS अरूण कुमार जैन उपखंड अधिकारी एवं उपपरियोजना अधिकारी सहरिया विकास परियोजना किशनगंज, बारां
  • RAS विनीता स्वामी उपखंड अधिकारी माधोराजपुरा, जयपुर ग्रामीण
    RAS बिजेन्द्र सिंह उपखंड अधिकारी पदमपुर, श्रीगंगानगर
  • RAS सुशीला मीणा उपखंड अधिकारी नदबई, भरतपुर
  • RAS अमिता मान उपखंड अधिकारी मूंडवा,नागौर
  • RAS नरेन्द्र कुमार जैन-प्रथम उपायुक्त एवं विशेषाधिकारी,दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर,जयपुर
  • RAS गोपालराम बंजारा उपखंड अधिकारी भीण्डर, उदयपुर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews