राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, चावल के साथ अब चाय भी मिलेगी रियायती दरों पर, सीएम ने की घोषणा

Ration Card Benefits

Ration Card 2023 : राशन कार्ड धारकों के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा के आधार पर अब राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को 1 किलो चाय 75 प्रतिशत डिस्काउंट पर मुहैया की जाएगी। यह राशि राज्य सरकार सभी कार्ड धारकों को सब्सिडी के रूप में देगी। सरकार इस घोषणा पर वर्ष 2024 से अमल कर सकती है।

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा

हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि राशन कार्ड धारक इसके अलावा दिए जा रहे लाभ जैसे 5 किलो मुफ्त चावल, पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा व अन्य योजनाओं का फायदा भी लगातार उठाते रहेंगे। सीएम ने यह भी बताया कि इस वर्ष असम के चाय उत्पादन को 200 वर्ष भी पूरे होने वाले हैं। सीएम सरमा ने अभी हाल ही में चाय के बगानों में कार्य कर रहे कर्मचारियों के भत्ते में भी इजाफा किया था।

राज्य के राशन कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का भी मिलेगा लाभ

आपको बता दें अभी हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के समय शुरू की गई 80 करोड़ भारतीयों के लिए फ्री राशन स्कीम को अगले 5 साल के लिए और बढ़ा दिया है। पीएम मोदी ने इसकी घोषणा हालिया राज्य सरकार चुनावों के प्रचार के दौरान की थी। हालांकि इस घोषणा को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग ने शिकायत की भी बात कही थी। गरीब कल्याण योजना को कोरोना काल के दौरान 2020 में लॉन्च किया गया था और इसका मकसद उस संकटकाल में गरीबों तक सहायता पहुंचाना था।

इसके तहत सरकार गरीबों को पांच किलो मुफ्त राशन देती है। पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) के तहत इस कैटेगरी में शामिल परिवारों को राष्ट्रीय सुरक्षा खाद्य नियम के तहत अनाज मिलता है। आपको बता दें फ्री राशन स्कीम के तहत सभी लाभार्थियों को केंद्र सरकार 1 से 3 रूपए की दर पर अनाज मुहैया कराएगी। यह कदम सरकार ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews