राशन कार्ड धारक अक्षय तृतीया से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ, कट सकता है लिस्ट से नाम

यदि कोई लाभुक किसी अन्य राज्य में रह रहा है, तो उसे अपने गृह राज्य लौटने की आवश्यकता नहीं है। लाभुक जहां है, वहीं से नजदीकी जन वितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर ई-पॉश मशीन के माध्यम से eKYC प्रक्रिया पूरी कर सकते है।
ration card e-kyc

Ration Card Holder eKYC : राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है।केंद्र सरकार ने ई-केवाइसी कराने की अवधि को 30 अप्रैल (अक्षय तृतीया) तक बढ़ा दिया है। पहले इसके लिए 31 मार्च की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।खाद्य आपूर्ति मंत्रालय ने पत्र जारी कर सभी राज्यों को इस अवधि में शत प्रतिशत ई-केवाइसी का काम पूरा कर लेने का निर्देश दिया है।

यदि कोई राशन कार्ड धारक निर्धारित तिथि तक KYC नहीं करवाता है, तो ऐसे सदस्यों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए जायेंगे। उन सदस्यों को खाद्यान्न वितरण से वंचित कर दिया जायेगा।लाभुक जहां है, वहीं से नजदीकी जन वितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर ई-पॉश मशीन के माध्यम से eKYC प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

राशन कार्ड धारकों के लिए क्यों जरूरी है eKYC

  • राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।
  • केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं। फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।
  • eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

राशन कार्ड का e-KYC प्रोसेस?

  • सबसे पहले e-KYC करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली वेबसाइट पर जाएं।
  • e-KYC करने के लिए यहां अपने राज्य को सिलेक्ट करें।
  • होमपेज पर सर्विस ऑप्शन शो होगा या आप राशन कार्ड मेनू ऑप्शन देख सकते हैं।
  • यहां “राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी” का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर को एंटर करें।
  • परिवार के मुखिया या राशन कार्ड जिसके नाम से बना हुआ है उसका आधार नंबर दें।
  • वेरिफिकेशन के लिए आधार लिंक्ड फोन नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
  • इसके बाद सभी जानकारी को एंटर कर दें और फिर e-KYC प्रोसेस पूरा होने का मैसेज आ जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews