राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 1 दिसंबर से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना कट सकता है लिस्ट से नाम, नहीं मिलेगा लाभ!

यदि किसी उपभोक्ता की eKYC के दौरान फिंगर प्रिंट नहीं स्कैन होते हैं तो उनके लिए आईरिस मशीन से ई-केवाईसी की जाएगी।
ration card e-kyc

Rajasthan Ration Card eKYC :राजस्थान के राशनकार्ड धारकों के लिए काम की खबर हैं।अगर अबतक आपने ईकेवायसी नहीं करवाई है तो फटाफट करवा लें, अन्यथा लाभार्थी सूची से नाम कट सकता है और दिसंबर से अनाज का लाभ मिलना भी बंद हो सकता है।

दरअसल, खाद्य सुरक्षा विभाग राजस्थान ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित परिवार के राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों की eKYC करवाना अनिवार्य है, जिसकी लास्ट डेट 30 नवंबर 2024 निर्धारित की है। उचित मूल्य दुकानों पर जाकर खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थी नवबंर 2024 तक eKYC करवा सकते है। वर्तमान में राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 4.46 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

eKYC करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • eKYC के लिए राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का सत्यापन जरूरी है।
  • यदि एक भी सदस्य का eKYC नहीं हुआ तो राशन कार्ड अपडेट नहीं होगा।
  • यदि किसी उपभोक्ता की eKYC के दौरान फिंगर प्रिंट नहीं स्कैन होते हैं तो उनके लिए आईरिस मशीन से ई-केवाईसी की जाएगी।
  • यदि चयनित परिवार के किसी सदस्य की ई-केवाईसी नहीं हो रही है तो उस परिवार को राशन का गेहूं नहीं दिया जाएगा।
  • यदि उपभोक्ता के राशनकार्ड में किसी सदस्य का आधार कार्ड नहीं जुड़ा है तो पहले राशन कार्ड में आधार सीडिंग करवाने के बाद ही उस सदस्य की ई-केवाईसी की जा सकेगी।
  • खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत जिन उपभोक्ताओं को अपने राशन कार्ड में आधार सिडिंग करवानी है, वे उपभोक्ता सम्बन्धित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी के कार्यालय में जाकर आधार सिंडिंग करवा सकते है, आधार सिंडिंग की सुविधा जिला रसद कार्यालय में भी उपलब्ध है।

हरियाणा के सिरसा में भी eKYC की लास्ट डेट 30 नवंबर

  • हरियाणा के सिरसा जिले में भी राशन कार्ड धारकों को 30 नवंबर तक ई केवाईसी करवाना अनिवार्य किया गया है।धारकों को पीओएस मशीन पर ई-केवाईसी करानी होगी।
  • खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा डिपो संचालक और राशन लाभार्थियों का शीघ्र अति शीघ्र ईकेवाईसी करवाने के निर्देश दिए गए हैं। शत प्रतिशत ई केवाईसी होने से फर्जी ग्राहक डिपो से राशन नहीं ले पाएंगे। eKYC का कार्य इस वर्ष में माह नवंबर 2024 के अंत तक पूरा किया जाना है।
  • ई eKYC के होने से सभी लाभार्थियों का रिकॉर्ड विभाग के पास ऑनलाइन पहुंच जाएगा, इससे किस राशन कार्ड से कितने लाभार्थी जुड़े है, इसकी सही-सही जानकारी विभाग तक पहुंच जाएगी।
  • eKYC करवाने के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड के साथ नजदीकी डिपो धारकों के पास जाकर वहां पीओएस मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर अपनी पहचान सत्यापित करवानी होगी। इसके बाद आपकी eKYC का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews