राशनकार्ड धारकों के लिए काम की खबर, अब घर बैठे Mera Ration 2.0 एप से होंगे ये सारे काम, जानें डिटेल्स

Mera Ration 2.0 एप से अब आपको किसी सरकारी कार्यालय या दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहींं होगी, क्योंकि अब यूजर आसानी से अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी को अपने मोबाइल से अपडेट कर सकते हैं।
ration card holder benefit

Mera Ration 2.0 : अगर आपके पास राशन कार्ड है और आप सरकारी राशन का लाभ लेते हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर है। भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने मेरा राशन ऐप की सुविधा दी है जिससे राशन कार्ड धारक एक क्लिक में अपने राशन कार्ड की सारी डिटेल्स में अपडेट या बदलाव कर सकते है, इसके लिए आपको अधिकारियों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

मेरा राशन 2.0 ऐप के माध्यम से लाभार्थी राशन कार्ड से नाम हटाने या नया नाम जोड़ने का काम कर सकता है, इसके लिए आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसी ऐप को लॉगिन करने के लिए एक OTP आएगा और वेरिफिकेशन होगा। जब भी आप एप के माध्यम से कुछ अपडेट करेंगे तो यह रिक्वेस्ट संबंधित अधिकारियों के पास जाएगी और अप्रूवल के बाद आपकी राशन कार्ड अपडेट हो जाएगा।

Mera Ration 2.0 : के माध्यम से कर सकते है ये सारे काम

  • एप के जरिए आप अपने राशन कार्ड से जुड़ी डिटेल्स खुद अपडेट कर सकते हैं जैसे नया पता, मोबाइल नंबर , नए सदस्य का नाम जोड़ना आदि।
  • नए इलाके में हैं और राशन दुकान के बारे में जानता चाहते है तो ऐप के जरिए आप नजदीकी सरकारी राशन दुकानों की लोकेशन और अन्य जानकारियां आसानी से देख सकते हैं।
  • ऐप में नोटिफिकेशन के माध्यम से आपको नया अपडेट या कोई नई सुविधा शुरू होती है तो उसकी जानकारी मिल जाती है।

चेक करें ई-केवाईसी हुई या नहीं?

  • स्टेप 1- राशन कार्ड e-KYC चेक करने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से Mera KYC ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • स्टेप 2- ऐप डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले अपनी लोकेशन सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 3- अब अपनी निजी जानकारी जैसे आधार नंबर, Captcha Code और OTP रजिस्टर करें।
  • स्टेप 4- इसके बाद आपको स्क्रीन पर Ration Card e-KYC स्टेटस दिख जाएगा। केवाईसी अगर पूरा हो गया है, तो इसमें Y लिखा आएगा। अगर आपने अभी तक अपना राशन कार्ड ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, तो इसे पूरा कर लें।

घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी (Ration Card e-KYC)

  • सबसे पहले Mera KYC और Aadhaar Face RD ऐप इंस्टाल करें।
  • इसके बाद ऐप ओपन करके राज्य और लोकेशन चुनें
  • फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें और आधार से लिंक मोबाइल पर आए OTP को एंटर करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपकी डिटेल्स आ जाएंगी
  • इसके बाद फेस स्कैन करने के लिए Face eKYC का ऑप्शन चुनें ।
  • मोबाइल सेल्फी कैमरे से स्कैन करें और ई-केवाईसी प्रकिया पूरी हो जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews