Ratna Pathak Shah : करवा चौथ पर दिए विवादित बयान के कारण निशाने पर रत्ना पाठक शाह

Ratna Pathak Shah : करवा चौथ पर दिए विवादित बयान के कारण निशाने पर रत्ना पाठक शाह

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) के करवाा चौथ (karva chauth) पर दिए बयान के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होने कहा था कि ‘क्या मैं पागल हूं जो करवा चौथ का व्रत रखूंगी’ अब उन्हें इस कारण लोगों की तरह तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

MP : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, वेतन निर्धारण सहित वेतन वृद्धि पर मिलेगा लाभ, आदेश जारी

मशहूर अदाकारा और नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की पत्नी रत्ना पाठक शाह ने पिंकविला से बातचीत में करवा चौथ पर टिप्पणी की थी। उनसे पूछा गया था कि क्या वे करवा चौथ पर पति की सलामती के लिए व्रत रखती हैं। इसके जवाब में उन्होने कहा ‘क्या मैं पागल हूं, जो ऐसा करूंगी?’ आम तौर पर विवादों से दूर रहने वाली रत्ना पाठक शाह ने देश में महिलाओं की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आगे कहा था कि ‘ये भयानक है कि पढ़ी-लिखी आधुनिक महिलाएं भी करवा चौथ करती हैं। पूरा देश रुढ़िवादी होता जा रहा है। क्या हम सऊदी अरब जैसा देश बनना चाहते हैं?’

उनका ये बयान अब सुर्खियों में है और सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर #Ratnapathakshah ट्रेंड कर रहा है और इस बयान के कारण उन्हें आलोचन सहनी पड़ रही है। कई लोगों ने इसे करवा चौथ बनाम बुरका/हिजाब का मुद्दा बना दिया है। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि वे फेमिनिज्म के नाम पर हिंदू पर्व का मजाक उड़ा रही है। ये मुद्दा अभी ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा क्योंकि लोग बड़ी ताताद में उनके खिलाफ लगातार पोस्ट कर रहे हैं और फिलहाल वे सभी के निशाने पर हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews