IAS Success Story : लाखों की नौकरी छोड़ शुरू की UPSC की तैयारी, 2 बार असफल होने पर भी ना मानी हार, फिर ऐसे बनीं आईएएस ऑफिसर

IAS Vishaka

IAS Vishakha Yadav Success Story : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा को देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल होते है। इसमें कई उम्मीदवार वर्षों मेहनत के बाद भी यूपीएससी परीक्षा क्वालीफाई नहीं कर पाते तो कुछ पहले और दूसरे अटेम्प्ट में ही किसी कोचिंग के सफल होकर नई कहानी लिख देते है। आज आईएएस सक्सेस स्टोरी सेगमेंट में हम आपको बताने जा रहे है आईएएस विशाखा यादव के बारे में जिन्होंने तीसरे अटेम्प्ट में  सिर्फ एग्जाम क्लीयर की, बल्कि ऑल इंडिया रैंक-6 भी हासिल की।

पढ़िए IAS Vishakha Yadav की सफलता की कहानी

  • विशाखा यादव का जन्म 1994 नई दिल्ली में हुआ था। पिता का नाम राजकुमार यादव है, जो द्वारका दिल्ली में एक सहायक उप-निरीक्षक हैं। उनकी मां का नाम सरिता यादव है और वह एक गृहिणी हैं।
  • स्कूल शिक्षा भी उन्होंने दिल्ली से ही हासिल की है।अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने बाद में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में दाखिला लिया , जहाँ उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और 2014 में उन्होंने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की
  • इसके बाद उन्हें एक अच्छे पैकेज की नौकरी मिली। उन्होंने कंपनी के ऑफर को एक्सेप्ट भी किया। विशाखा ने बैंगलोर में सिस्को सिस्टम्स में एक सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में नौकरी शुरू की, जहाँ उन्होंने 2.5 वर्षों तक काम किया। 2017 में नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला लिया।
  • विशाखा अपने पहले दो प्रयासों में प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर पाई थी। असफलता के बावजूद विशाखा यादव ने हार नहीं मानी और तीसरे अटेंप्ट में न केवल परीक्षा पास की बल्कि ऑल इंडिया रैंक 6 भी हासिल की।
  • एक इंटरव्यू में विशाखा ने बताया था कि पहले दो अटेंप्ट के लिए काफी स्टडी मैटेरियर तैयार किया था, लेकिन रिवीजन पर ध्यान नहीं दिया और न ही उन्होंने प्रीलिम्स के पहले मॉक टेस्ट पर फोकस किया, जो की असफलता का कारण बना।उन्होंने यूपीएसएसी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी कि उन्हें प्री एग्जाम से पहले ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट देने चाहिए, रोजाना 6 से 8 घंटे लगातार पढ़ाई करने की जरूरत है। कई किताबों की जगह कुछ सीमित किताबों को पढ़ने पर फोकस करें और आंसर लिखने की प्रक्टिस करें, अपनी गलतियों को समझें और उन्हें लगातार सुधारते हुए हर दिन बेहतर करने पर ध्यान दें।

क्या आप जानते है एक IAS अफसर कितनी मिलती है सैलरी

  • IAS ऑफिसर उच्च श्रेणी के अधिकारी होते हैं, जिन्हें सातवें वेतनमान के तहत सैलरी दी जाती है।एक IAS ऑफिसर की सैलरी 56,100 रुपए महीने से लेकर 2,25,000 तक होती है।
  • सभी भत्ते मिलाकर एक आईएएस अधिकारी को शुरुआती दिनों में कुल 1 लाख रुपये प्रतिमाह से ज्यादा सैलरी मिलती है
  • स्वास्थ, आवास, यात्रा समेत कई तरह की सुविधाओं के लिए पैसा भत्ते के रूप में दिया जाता है। अलग-अलग पे-बैंड के हिसाब से अन्य लग्जरी सुविधाएं भी मिलती हैं।
  • बेसिक सैलरी के अलावा डियरनेस अलाउंस (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), सब्सिडाइज्ड बिल, मेडिकल अलाउंस और कन्वेंस अलाउंस दी मिलती है।
  • पे-बैंड के आधार पर एक आईएएस अधिकारी को घर, सिक्योरिटी, कुक और अन्य स्टाफ समेत कई सुविधाएं भी मिलती हैं।आने-जाने के लिए गाड़ी और ड्राइवर की भी सुविधा दी जाती है।
  • पोस्टिंग के दौरान कहीं जाने पर ट्रैवल अलाउंस के अलावा वहां सरकारी घर भी दिया जाता है।मुफ्त में या फिर अधिक सब्सिडी पर बिजली और टेलिफोनिक सेवाएं मिलती है।

नोट- यह जानकारी विभिन्न माध्यमों से जुटाई गई है, इसमें बदलाव भी हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews