इन कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, भत्ते के लिए राशि हुई जारी, प्रमोशन-साप्ताहिक अवकाश पर भी अपडेट, जल्द मिलेगा लाभ

भत्तों के भुगतान के अलावा कर्मचारियों की पदोन्नति व नियमितिकरण समेत कई मसलों पर एमडी के साथ अलग से बैठक हुई है। प्रबंधन ने एमडी को प्रमोशन के संबंध में फाइल भी भेज दी गई है, उम्मीद है कि जल्द अच्छी खबर मिल सकती है।
EMPLOYEES NEWS

HRTC Employees News : हिमाचल पथ परिवहन निगम के ड्राइवर कंडक्टरों कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। बजट पेश होने से पहले प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने अपने चालकों और परिचालकों के लिए रात्रि भत्ता (नाइट ओवरटाइम) के लिए 10 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी कर दी है। निगम प्रबंधन ने भी चालक-परिचालकों के बैंक खाते में यह राशि डाल दी है।

खास बात ये है कि निगम ने मार्च में दूसरी बार रात्रि भत्ते का भुगतान किया है। इससे पहले पांच मार्च को रात्रि भत्ता जारी किया गया था।तब उनको 5 करोड़ रुपए की राशि जारी हुई थी, जिससे ड्राइवर व कंडक्टर में नाराजगी थी और उन्होंने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।हालांकि बीते दिनों शिमला में हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न संगठनों की मीटिंग में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ऐलान किया था कि 10 करोड़ रुपए नाइट ओवर टाइम की राशि अगले सप्ताह तक ड्राइवर व कंडक्टरों के खाते में भेज दी जाएगी, जिसे अब जारी किया गया है।

पदोन्नति का भी जल्द मिल सकता है तोहफा

  • खबर है कि निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों की पदोन्नति व नियमितिकरण समेत कई मसलों पर एमडी के साथ अलग से बैठक हुई। प्रबंधन ने एमडी को प्रमोशन के संबंध में फाइल भी भेज दी गई है।
  • इसमें कुछ परिचालक चीफ इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति होंगे। इसके अलावा 31 मार्च को दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को भी नियमित किया जा सकता है।
  • निगम में अन्य श्रेणी के कर्मचारी पीस मील वर्कर व अन्य जो तय कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, उन्हें भी 15 अप्रैल से पहले नियमित करने का प्लान है। चालकों को वरिष्ठ चालकों का दर्जा भी देने की तैयारी है।

इन मांगों पर भी मिला है आश्वासन

  • बीते दिनों शिमला में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न संगठनों की मीटिंग हुई । बैठक में तय किया गया कि चालकों-परिचालकों को अब पंजाब की तर्ज पर वेतनमान देने के मामले में कमेटी गठित की जाएगी, जो एक महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।
  • कमेटी के सुझावों से राज्य सरकार को अवगत करवाया जाएगा। संभावना है कि पंजाब की तर्ज पर वेतनमान निर्धारित होने के बाद 2011 के बाद नियमित हुए करीब 4,000 कंडक्टरों का वेतन 5,000 रुपये तक बढ़ सकता है।
  • छह महीने में ड्राइवरों की सीनियोरिटी लिस्ट को ऑनलाइन करने का फैसला लिया गया।चालकों को वरिष्ठ चालकों को पदनाम दिया जाएगा। 107 पीस मील कर्मचारी, जो कि वर्कशॉप में काम कर रहे हैं को अप्रैल महीने में अनुबंध पर लाया जाएगा।
  • खाना खाने के लिए ढाबों को सही तरह से चिन्हित करने और ड्राइवरों द्वारा छुट्टी के लिए जो अवकाश मांगा जाएगा, वह इन्हें दिया जाएगा। साप्ताहिक अवकाश भी दिया जाएगा।कंडक्टर की जिम्मेदारी फिक्स करके उससे रिकवरी की जाती है, जिसे बंद किया जाएगा।
  • लंबी दूरी की यात्रा में फ्रंट सीट दोपहर के समय में भी कंडक्टर के लिए ही रहेगी, जिसकी बुकिंग यात्री के लिए नहीं की जाएगी।कंडक्टर से सब-इंस्पेक्टर व सीनियर सब-इंस्पेक्टर आदि के खाली पड़े पदों पर रुके हुए प्रमोशन चैनल को खोलने का भी आश्वासन दिया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews