School News: छात्रों के लिए काम की खबर, समय में बदलाव, जानें 1 अप्रैल से कितने बजे से खुलेंगे स्कूल

1 अप्रैल 2026 से कई राज्यों में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) की शुरुआत हो रही है, ऐसे में गर्मी के मौसम को देखते हुए कश्मीर घाटी और उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों के बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं कितने बजे से खुलेंगे स्कूल....
school news

सांकेतिक तस्वीर

स्कूल छात्रों के लिए काम की खबर है। 1 अप्रैल 2026 से कश्मीर घाटी के स्कूलों के समय में बदलाव होने जा रहा है। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (DSEK) ने 1 अप्रैल 2026 से पूरे कश्मीर संभाग में नया समय लागू करने का आदेश जारी किया है।

​निदेशालय के आदेश के अनुसार, ​श्रीनगर नगर निगम सीमा के भीतर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्कूल संचालित किए जाएंगे। वहीं ​श्रीनगर के बाहर और अन्य जिलों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक स्कूल खोले जाएंगे। यह आदेश सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। सभी स्कूलों को इस समय सारिणी का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा सकती है।

यूपी में भी समय बदला

उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में 1 अप्रैल 2026 से नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) की शुरुआत हो रही है, ऐसे में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेंगे। यह समय सारिणी 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। हालांकि, स्थानीय मौसम और भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए संबंधित जिलों के जिलाधिकारी (DM) अपने स्तर से समय में आंशिक बदलाव कर सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews