कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, अकाउंट में आज आएगी सैलरी, पेंशनरों की पेंशन अगले हफ्ते

वित्त विभाग ने 28 तारीख को स्थिति स्पष्ट कर दी थी कि सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशनरों को पेंशन का भुगतान 9 अक्तूबर को किया जाएगा।
Employees news

HP Employees Salary Payment :हिमाचल प्रदेश के2.50 लाख सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय संकट से जूझ रही राज्य की खुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार आज मंगलवार एक अक्टूबर को कर्मचारियों के खाते में सैलरी ट्रांसफर करेगी।वही पेंशनरों को पेंशन के लिए एक हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा।

इससे पहले सितंबर महीने में सरकारी खजाना खाली हो जाने के चलते सरकार ने 5 सितंबर को कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया था, जिसके चलते सरकार को ना सिर्फ कर्मचारियों के रोष का सामना करना पड़ा था बल्कि विपक्ष में भी इस मुद्दे को खूब भुनाया और जनता में भी सरकार की छवि खराब हुई थी।बता दे कि राज्य सरकार को हर माह कर्मचारियों के वेतन के लिए 1200 करोड़ तो पेंशनर्स के लिए 800 करोड़ रुपए की जरूरत पड़ती है।

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को आज मिलेगी सैलरी

दरअसल, हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया था कि वित्त विभाग द्वारा सरकारी कोषागार में होने वाले ‘नकदी के प्रवाह’ की समीक्षा करने के पश्चात् निर्णय लिया गया है कि सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशनरों को पेंशन का भुगतान 9 अक्तूबर, 2024 को किया जाएगा, वेतन भुगतान तय तारीख पर करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इससे पहले वित्तीय संकट के चलते सितंबर में प्रदेश के कर्मचारियों को 5 सितंबर को सैलरी तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी गई थी, जो की प्रदेश के इतिहास में पहली बार था। जिसके चलते सरकार की बहुत किरकिरी हुई थी। कर्मचारियों की नाराजगी के साथ सरकार को विपक्ष ने भी जमकर घेरा था।

पेंशनरों को 9 अक्टूबर को मिलेगी पेंशन

आज अधिकारियों कर्मचारियों को तो सैलरी मिल जाएगी लेकिन 1.50 लाख पेंशनरों को 9 अक्टूबर को पेंशन का भुगतान किया जाएगा, इस देरी के चलते पेंशनरों ने नाराजगी भी जताई है। हिमाचल प्रदेश सचिवालय एवं अन्य संबद्ध पेंशनर कल्याण संघ का कहना है कि ऐसा कर सरकार डीए और एरियर की मांग से कर्मचारी और पेंशनरों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।पेंशनर संघ इस मुद्दे को लेकर 2 से 3 दिन के भीतर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें प्रदेश में वित्तीय आपातकाल लगाने की मांग की जाएगी। कर्मचारियों को पहली तारीख को ऋण की किस्त देनी होती है तो पेंशनरों को भी अपनी मासिक किस्त देनी होती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews