32 लाख पेंशनभोगियों-बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर, 31 जुलाई तक जारी होगी राशि, खाते में आएगी इतनी पेंशन, प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश में जिन 32 लाख बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन की पहली किश्त अब तक नहीं मिली है, उनके लिए सीडीओ ऑफिस में विशेष इंतजाम किया गया है। समाज कल्याण विभाग के अफसरों का दावा है किलाभार्थियों को 31 जुलाई तक पहली किश्त भेज दी जाएगी।
pensioners pension

UP Old Age Pension: उत्तर प्रदेश के 32 लाख पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। 31 जुलाई तक राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार वृद्धावस्था पेंशन की पहली किस्त जारी करेगी।। यह दावा समाज कल्याण विभाग की तरफ से किया गया है।बता दे कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार वेरिफिकेशन और एनपीसीआई कराना होता है। एनपीसीआई कराने के लिए लाभार्थी को बैंक में जाकर वहां अंगूठा लगाना होता है।

32 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ

दरअसल, वर्तमान में उत्तर प्रदेश के 52 लाख बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। 15 जून तक 20 लाख लाभार्थियों के खाते में ही पहली किस्त  भेजी जा चुकी है और अब बाकी लाभार्थियों को अगले एक हफ्ते में 3000 रुपए भेजे जाएंगे। जून में आधार कार्ड के वेरिफिकेशन और बैंक से एनपीसीआई अकाउंट को एनपीसीआई के पोर्टल पर लिंक करने की दिक्कत के चलते बाकी 32 लाख पेंशनभोगियों की पेंशन नहीं जारी नहीं हुई थी लेकिन अब उनके लिए सीडीओ ऑफिस में विशेष इंतजाम किया गया है।

31 जुलाई तक पेंशनभोगियों के खाते में आएगा पैसा

समाज कल्याण विभाग के अफसरों का दावा है कि 32 लाख लाभार्थियों को 31 जुलाई तक पहली किश्त भेज दी जाएगी। बचे हुए लाभार्थियों में से ज्यादातर को अगले एक सप्ताह में पैसा भेज दिया जाएगा। लाभार्थियों के बैंक अकाउंट को NPCI के पोर्टल पर लिंक करने का निर्देश दिया है। ऐसे लाभार्थी जिनके बैंक अकाउंट अभी तक NPCI पोर्टल पर लिंक नहीं हुए हैं, वह अपने बैंक की शाखा में जाकर वहां आधार पैन कार्ड और एक प्रार्थनापत्र देकर अपने बैंक अकाउंट को NPCI के पोर्टल पर लिंक कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews