शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, जल्द जारी होगा लंबित वेतन, प्रक्रिया शुरू

मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर  2004, 2008, 2011 और 2017 बैच के स्थानांतरित प्राथमिक शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से कार्य मुक्त करने के निर्देश दिए थे।
शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, जल्द जारी होगा लंबित वेतन, प्रक्रिया शुरू

Teachers Salary Payment : हरियाणा के 9 हजार प्राथमिक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। वेतन भुगतान को लेकर नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद जून माह के प्रथम सप्ताह में एक साथ चार माह का वेतन एक साथ जारी किया जा सकता है।

9000 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति, डाटा भी अपलोड

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता और बीएलओ की ड्यूटी के चलते 9 हजार शिक्षकों का अंतर जिला तबादला अटक गया था, लेकिन चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मौलिक शिक्षा निदेशक को शिक्षकों की ज्वाइनिंग कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद  मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर  2004, 2008, 2011 और 2017 बैच के स्थानांतरित प्राथमिक शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से कार्य मुक्त करने के निर्देश दिए थे।

जल्द जारी होगा अटका वेतन

इसके बाद प्राथमिक शिक्षकों को अंतर जिला तबादला नीति के तहत नई ज्वाइनिंग दे दी गई है और शिक्षकों ने नए स्कूलों में कार्यभार संभाल लिया है , साथ ही एचआरएमएस पोर्टल पर ज्वाइनिंग का डाटा भी अपलोड हो चुका है लेकिन वेतन अब भी जारी नहीं किया गया है। हालांकि इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।इधर, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी इस मामले को निदेशालय के समक्ष उठा चुका है, ऐसे में संभावना है कि जून के पहले दूसरे हफ्ते तक इनका अटका वेतन भी जारी कर दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews