कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, ग्रेड पे पर ताजा अपडेट, हाई कोर्ट ने 3 हफ्ते में मांगा जवाब

employees news

रेवाड़ी, डेस्क रिपोर्ट। हरियाणा के शिक्षा विभाग के पेंशनरों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द 4600 रुपये ग्रेड पे का लाभ मिल सकता है। हाई कोर्ट ने एसीएस और मौलिक शिक्षा निदेशालय से पूरे बकाया की रिपोर्ट मांगी है और 14 सितंबर को इस संबंध में हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसके सकारात्मक परिणाम आ सकते है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में फिर 3% की बढ़ोतरी, आदेश जारी, सितंबर में बढ़कर आएगी सैलरी

पूर्व शारीरिक शिक्षक संघ के अनुसार, शिक्षा विभाग के पेंशनर्स और शारीरिक शिक्षकों को 1976 से यह लाभ मिलना है, लेकिन राज्य सरकार की गलती के चलते 1986 से यह मामला हाई कोर्ट में अटका था। हरियाणा एवं पंजाब उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने 2013 में शारीरिक शिक्षकों के हक में फैसला दिया था, बावजूद इसके शिक्षकों को 4200 ग्रेड पे के स्थान पर 4600 ग्रेड पे देने का आदेश जब सरकार ने इसे लागू नहीं किया तो हाई कोर्ट के अवमानना केस दायर किया।

यह भी पढ़े.. MP: लापरवाही पर एक्शन, पटवारी-पंचायत सचिव समेत 8 निलंबित, 9 कर्मचारियों को नोटिस, 1 को हटाया

इस संबंध में हाल ही में 16 अगस्त को सुनवाई हुई है, इस दौरान न्यायाधीश बीएस वालिया ने एसीएस और मौलिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक से तीन सप्ताह के अंदर पेंशनर्स और शारीरिक शिक्षकों को पूरा बकाया अक्टूबर 1976 से देने संबंधी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।अगली सुनवाी 14 सितंबर को होगी। संभावना जताई जा रही है कि अगर सबकुछ ठीक रहता है तो 14 सितंबर को इस पर सकारात्मक परिणाम आ जाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews