
HP Ration Card eKYC: हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने राशन कार्ड धारकों को राहत देते हुए ईकेवायसी की डेट आगे बढ़ा दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने हिमाचल प्रदेश में राशन कार्डों की E-KYC करवाने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई, 2024 तक बढ़ा दी गई है।यह सुविधा देश के सभी लोकमित्र केन्द्रों में उपलब्ध है।
इसके साथ ही बाहरी राज्यों में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के सभी राशन कार्ड उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया है कि वह अपने निकटतम लोक मित्र केंद्र में जाकर E-KYC करवाना सुनिश्चित करें।राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि तथा लिंग, आधार में दर्ज डाटा के अनुरूप हो, इसके दृष्टिगत प्रदेश भर में ई-केवाईसी की प्रक्रिया आरम्भ की गई है। सरकार ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सयमबद्ध पूर्ण करने में सहयोग प्रदान करें।
कैसे करें ईकेवायसी
राशन कार्ड ईकेवाईसी स्टेटस चेक करने के लिए आपको संबंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।इसके बाद आप जिस राज्य से हैं उस राज्य के सामने क्लिक करना है और अपने राशन कार्ड का नंबर डालकर चेक ई केवाईसी स्टेटस पर क्लिक करना है जिसमें आपको उसे राशन कार्ड का ईकेवाईसी स्टेटस दिखाई देगा और आपको पता चलेगा कि ईकेवाईसी कंपलीट हुई है या रिजेक्ट हुई है सारी जानकारी आपको दिखाई देगी।
राजस्थान में 9 लाख दिव्यांग/ बुर्जुगों को राशन की होम डिलीवरी
1 जुलाई 2024 से राजस्थान की भजनलाल सरकार घर पर राशन के गेहूं की डिलीवरी करेगी। इसका लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल 18 वर्ष से कम और 60 साल से अधिक यानि सीनियर सिटीजन और विशेषयोग्यजनों को मिलेगा।तीनों श्रेणियां में राजस्थान के 9 लाख से ज्यादा परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।इसमें 9 लाख 14 हजार 452 ऐसे पात्र परिवारों के 14 लाख 46 हजार 283 मेंबर लाभांवित होंगे,जो की 60 साल से ज्यादा सीनियर सिटीजन, दिव्यांग और 18 साल से कम उम्र है, ऐसे पात्र लाभार्थियों के लिए बजट में घोषणा की गई थी। इसमें गेहूं की डिलीवरी बैग में की जाएगी, इसके लिए राशन डीलर्स को अलग से मानदेय भी मिलेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग नेइस संबंध में प्रदेशभर के जिला रसद अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।गेहूं की होम डिलीवरी पर राशन डीलर को प्रति लाभार्थी कमीशन मिलेगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

