पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर, पेंशन पर बड़ी अपडेट, 7 दिन में खाते में आएगी इतनी राशि

pension news

पानीपथ, डेस्क रिपोर्ट। हरियाणा के हजारों पेंशनरों (बुजुर्ग और दिव्यांग) के लिए राहत भरी खबर है। समाज कल्याण विभाग ने सर्वे पूरा हो कर लिया है, इसमें 37721 में से 30069 पात्र मिले है। अब एक हफ्ते में इनके खाते में पेंशन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े.. राज्य के लाखों कर्मचारियों को 15 अगस्त को मिलेगा बड़ा तोहफा, 3% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, एरियर पर भी ताजा अपडेट

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिन लाभार्थियों को नागरिक संसाधन सूचना विभाग परिवार पहचान पत्र में भूतपूर्व सैनिक दर्शाए जाने के कारण वृद्धावस्था, विधवा, बेसहारा, दिव्यांग पेंशन मई माह 2022 से अस्थाई तौर पर रोक दी गई थी। इन सभी 37721 लाभार्थियों का डाटा अधिकारियों व कर्मचारियों से सत्यापित कराया गया है। इनमें से 30069 लाभार्थियों की पेंशन एक सप्ताह के अंदर उनके बैंक खाते में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा स्थानांतरित कर दी जाएगी।

मई में परिवार पहचान पत्र में भूतपूर्व सैनिक व वार्षिक आय अधिक दर्शाये जाने के कारण वृद्ध, विधवा, बेसहारा, दिव्यांगों की पेंशन रो दी गई थी, जिसके बाद पेंशनरों में भारी आक्रोश देखने को मिला था, उन्होंने सड़कों पर उतरकर धरने-प्रदर्शन किए, यहां तक की समाज कल्याण अधिकारी का तबादला भी हो गया।

यह भी पढ़े.. शासकीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फिर 6% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, CM ने दी सहमति, एरियर पर अपडेट

इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जल्द समाधान के निर्देश दिए।इसके बाद लाभार्थियों का डाटा नगर निगम यमुनानगर के कर्मचारियों, आंगनवाडी वर्कर, ग्राम सचिव, पटवारी इत्यादि से आयुक्त नगरनिगम यमुनानगर, जिला राजस्व अधिकारी, समस्त खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास यमुनानगर के माध्यम से सत्यापित करवाया गया।

विभाग के सर्वे और सत्यापन में सामने आया कि कुल रुकी हुई पेंशन में से 2576 लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है। 438 लाभार्थी एक्स सर्विसमैन तथा 17 सेवानिवृत हैं। वहीं, 2316 लाभार्थी नाट ट्रेसएबल व कुछ अन्य कारणों से पात्र नहीं मिले। वहीं, कुल में से 30069 लाभार्थियों की पेंशन एक सप्ताह के अंदर उनके बैंक खातों में जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से भेज दी जाएगी।इसको लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews