राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत, नियम में बदलाव, नहीं लगाना होगा अंगूठा,अब इस तरह मिलेगा लाभ, ये होंगे पात्र

अब इन लोगों को अगूंठा लगाने की जरूरत नहीं होगी, उन्हें अब सिर्फ ओटीपी के जरिए ही उन लोगों को राशन कार्ड पर राशन मिल जाया करेगा।
ration card holder news

UP Ration Card Rule: उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नियम में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत लाभार्थियों को न तो ई पॉश मशीन की जरूरत पड़ेगी और न ही लंबी लाइन में लगना पड़ेगा और पीओएस मशीन पर अब बिना अंगूठा लगाए राशन मिल जाएगा।

फिलहाल यह यह व्यवस्था कानपुर से शुरू होने जा रही है और आगे चलकर प्रदेश के अन्य जिलों में यह नया सिस्टम लागू किया जाएगा।हालांकि यह प्रक्रिया सभी के लिए नहीं होगी, इस प्रक्रिया का लाभ ऐसे लोग ही ले पाएंगे जो बुजुर्ग हैं या फिर मेहनत मजदूरी करते हैं और जिनके अंगूठे का निशान खराब हो गया है।इसके लिए उन्हें अपना फोन नंबर जिला पूर्ति कार्यालय में एक एप्लीकेशन के साथ देकर रजिस्टर्ड करवाना होगा।

किस तरह मिलेगा लाभ

  • दरअसल, हर महीने खाद्यान्न वितरण की तारीख निर्धारित की जाती है ऐसे में कार्ड धारक जब अपना खाद्यान्न लेने के लिए कोटेदार के पास जाएंगे तो उन्हें अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बताना होगा जैसे ही उनके द्वारा बताए गए नंबर को कोटेदार ई-पॉश मशीन में डालेगा तो कार्ड धारक के नंबर पर एक ओटीपी आएगा और जैसे ही कार्ड धारक कोटेदार को ओटीपी बताएगा तो उन्हें खाद्यान्न दे दिया जाएगा।
  • यह व्यवस्था सिर्फ उन लोगों के लिए लागू की गई है जो काफी वृद्ध हैं या फिर मेहनत मजदूरी के कारण जिनके अंगूठे का निशान ई पॉश मशीन में नहीं लग पा रहा है। सिंगल यूनिट राशन कार्ड धारक भी इसका लाभ ले सकते हैं,  ऐसे कार्ड धारकों को तत्काल वरीयता के आधार पर खाद्यान्न दें ताकि उनको किसी भी तरह की कोई समस्या न हो सके।

हेल्पलाइन नंबर का करें इस्तेमाल

वर्तमान में जिले में राशन कार्ड धारकों की संख्या 757499 है।इनमें अंत्योदय कार्ड 63147 है जबकि 494351 गृहस्थी कार्ड है। इन सभी कार्ड धारकों को ई-पॉश मशीन की मदद से राशन वितरित किया जा रहा है। अगर कोई कोटेदार राशन नहीं देता है तो सभी कार्डधारक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। 7310052553 कानपुर सदर हेमंत कुमार, 9839 307534 किदवई नगर अमरजीत सिंह व 9415253515 मुख्यालय मनीष कुमार के नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।ये हेल्पलाइन नंबर जनता के लिए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews