School News : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे और कब खुलेंगे स्कूल?

मध्य प्रदेश व दिल्ली समेत कई राज्यों के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है । इसके अलावा कई राज्यों के स्कूलों में जल्द ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने की उम्मीद है।
School Holiday 2026

स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मई का महीना लगते ही एमपी छग दिल्ली समेत कई राज्यों में समर वेकेशन शुरू हो गया है। इसमें कुछ स्कूल 15 तो कुछ 30 जून को खुलेंगे। इसके अलावा 18 मई को रविवार 24 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती, 25 मई को रविवार औक 30 मई 2025 को श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस​ के चलते भी कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।हालांकि ये छुट्टियां अलग अलग राज्यों के हिसाब से अलग अलग रहेंगी।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने स्कूल के समय में बदलाव किया है।जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नया निर्देश जारी किया है, जिसके 17 मई को भी सुबह 11:30 बजे के बाद किसी भी कक्षा का संचालन नहीं किया जाएगा। यह निर्देश जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी प्रशासन ने दी है।18 मई को रविवार है, ऐसे में सभी स्कूल बंद रहेंगे।

इन राज्यों में शुरू हुई छुट्टियां, 30 जून तक खुलेंगे

  • मध्य प्रदेश में स्कूली छात्रों की 1 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है जो 15 जून तक चलेगी।यह छुट्टियां राज्य में सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों पर एक साथ लागू है।
  • छत्तीसगढ़ में भी 15 जून 2025 तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी रहेगी।तमिलनाडु में कक्षा 1 से 12वीं का समर वेकेशन शुरू हो गया है जो 1 जून तक चलेगा।
  • दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू हो गई है और 30 जून को खत्म होंगी। हालांकि, शिक्षकों को 28 जून से स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।

जानें इन राज्यों कब से समर वेकेशन?

  • झारखंड शिक्षा विभाग के जारी वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक, इस बार गर्मी की छुट्टियां 22 मई से शुरू होकर 4 जून 2025 तक रहेंगी।
  • दिल्ली-एनसीआर के प्राइवेट स्कूलों में 17 मई 2025 (शनिवार) से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी. दिल्ली एनसीआर के सभी प्राइवेट स्कूल 30 जून 2025 तक बंद रहेंगे।
  • राजस्थान में इस साल 45 दिन स्कूल बंद रहने वाले है। राजस्थान शिविरा पंचांग 2024-25 के मुताबिक, 17 मई से 31 जून तक सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां रहेंगी।
  • हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में इस बार समर वेकेशन 12 जुलाई से 12 अगस्त तक 32 दिन रहेगा। पहले 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिन का होता था। अप्रैल की 4 छुट्टियां बंद कर दी गई हैं, इसकी जगह 1 से लेकर 8 जून तक समर ब्रेक मिलेगा। नालागढ़, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां, इंदौरा, पौंटा साहिब, कालाअंब और ऊना जिला के स्कूलों में 1 से 30 जून तक 30 दिन समर हॉलिडे होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews