School Holidays 2025 : स्कूली छात्रों को बड़ी राहत, फिर हुए अवकाश घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, इन विद्यालयों का समय बदला

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के आयोध्या, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर, रायबरेली समेत कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
School Holiday 2026

School Holiday 2025 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के आयोध्या, गाजीपुर समेत कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

इसके अलावा देवरिया जिले में बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों (बेसिक शिक्षा एवं सीबीएसई तथा आईसीएसई ) में 31 जनवरी तक समय में परिवर्तन किया गया है। सभी स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 तक संचालित होंगे।

यूपी के इन जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित

  • मिर्जापुर जिले के प्री प्राइमरी से कक्षा 12 बजे तक के सभी विद्यालय एक फरवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।विद्यालय आवश्यकतानुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। इस दौरान पूर्व निर्धारित परीक्षाएं व प्रयोगात्मक परीक्षाएं यथावत होंगी।
  • जौनपुर में 30 जनवरी 2025 को कुंभ स्नान पर्व के मद्देनजर सभी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है। यह छुट्टी सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू हो
  • वाराणसी में कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में 5 फरवरी तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। 5 फरवरी तक केवल शिक्षक और कर्मचारी स्कूल आएंगे।बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने यह आदेश जारी किया है।
  • अयोध्या डीएम चंद्र विजय सिंह ने भी 5 फरवरी तक पूरी तरह स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है।यह आदेश अयोध्या के धाम परिक्षेत्र और विकासखंड पूरा के नगर निगम की विस्तारित सीमा में मौजूद सभी स्कूलों पर लागू होगा जिसमें प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, और निजी मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के सरकारी और प्राइवेट स्कूल शामिल हैं।
  • गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यालय 30 जनवरी को बंद रहेंगे। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद करने के लिए पत्र जारी किया गया है। यदि कोई विद्यालय खुलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
  • प्रयागराज में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 03 फरवरी तक बंद रहेंगे। नगर क्षेत्र में संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

फरवरी में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • फरवरी में भी त्यौहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 2 फरवरी को बसंत पंचमी के चलते कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश रहेगा।
  • 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के चलते महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।
  • 24 फरवरी को गुरु रविदास जयंती को भक्ति आंदोलन के संत और कवि गुरु रविदास की जयंती के चलते स्कूल बंद रह सकते हैं।
  • 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के चलते स्कूल बंद रह सकते है। इसके अलावा फरवरी में 2, 9, 16 और 23 जनवरी को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
  • जम्मू और कश्मीर में क्लास 5 तक के सभी स्कूल 10 दिसंबर 2024 से बंद है और 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे। क्लास 6 से 12वीं तक के स्कूलों में 16 दिसंबर 2024 से बंद है और 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे, ऐसे में अब मार्च में ही स्कूल खुलेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews