इन कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, मिलेगा वेतन वृद्धि का लाभ, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश

वित्त विभाग के सचिव ने निर्देश जारी कर कहा है कि 30 जून व 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी सेवकोंं के सेवानिवृत्ति लाभ की गणना में आ रही समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।
Employees news

Bihar Employees News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की नीतिश कुमार सरकार ने दुर्गापूजा से पहले कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने 30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ देने का फैसला किया है।

वित्त विभाग के सचिव ने निर्देश जारी कर कहा है कि 30 जून व 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी सेवकोंं के सेवानिवृत्ति लाभ की गणना में आ रही समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।इसके तहत सेवानिवृत्ति लाभों की गणना नोशनल वेतन-वृद्धि के आधार पर की जाएगी।हालांकि इसका कोई निर्धारित फार्मूला नहीं है। इससे उन्हें क्रमशः एक जुलाई और एक जनवरी को होने वाली वेतन-वृद्धि का लाभ मिलेगा।

अब जुलाई जनवरी में होने वाली वेतन वृद्धि का लाभ

बता दे कि सामान्यत: सरकारी सेवकोंं की वेतन-वृद्धि एक जुलाई और एक जनवरी से प्रभावी होती है,  ऐसी स्थिति में 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्ति होने पर लाभों की गणना में परेशानी आती है, इसके चलते वित्त विभाग ने नोशनल वेतन-वृद्धि देने का निर्णय लिया है। इससे पेंशनर्स क्रमश एक जुलाई और एक जनवरी को होने वाली वेतन-वृद्धि के हकदार हो जाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews