राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर, 31 दिसंबर तक पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा अनाज का लाभ, कटेगा लिस्ट से नाम!

राशन कार्ड eKYC के साथ लाभार्थी को मोबाइल नंबर लिंक करना होगा।लाभार्थी अपना मोबाइल नंबर भी अपडेट या चेंज करवा सकते हैं।
ration card holder benefit

Ration Card E-KYC: राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार की ओर से अंत्योदय अन्न योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को गेहूं, चावल जैसे खाद्यान मुहैया करवाई जा रही है, ऐसे में केन्द्र सरकार द्वारा राशन कार्डधारकों को e-KYC कराना अनिवार्य किया गया है।

जिन व्यक्तियों ने अभी तक eKYC नहीं कराया है, वे अपनी नजदीकी के PDS दुकान या वसुधा केंद्र में जाकर 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं।निश्चित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी ना कराने पर पात्र लाभुक का राशन कार्ड रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है, ऐसे में वे सरकार की ओर से मिलने वाले राशन से वंचित हो जाएंगे।राशन कार्ड eKYC के साथ लाभार्थी को मोबाइल नंबर लिंक करना होगा।लाभार्थी अपना मोबाइल नंबर भी अपडेट या चेंज करवा सकते हैं।

कैसे करें ईकेवायसी

राशन कार्ड ईकेवाईसी आधार लिंक करने के लिए आपको अपने नजदीकी पीडीएस दुकान या वसुधा केंद्र में जाना होगा। वहां आपको अपने राशन कार्ड और आधार कार्ड दिखाने होंगे। इसके बाद, आपका ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।ई-केवाईसी के माध्यम से राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि तथा लिंग, आधार में दर्ज डाटा के अनुसार किया जा रहा है।

UP-HP में भी ईकेवायसी की लास्ट डेट 31 दिसंबर

  • यूपी सरकार ने भी गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन ले रहे राशन कार्ड धारक के लिए ई-केवाईसी की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2024 निर्धारित की है। पहले यह अवधि पहले सितंबर तक तय की गई थी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों के राशनकार्ड की eKYC की तिथि 31 दिसंबर 2024 है, ऐसे में eKYC न होने पर फर्जी यूनिट मानते हुए उसे राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा, इसके बाद धारकों को लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
  • हिमाचल प्रदेश में भी ईकेवायसी की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2024 निर्धारित है। इस अवधि तक भी अगर लाभार्थी अवसर का लाभ नहीं उठाते हैं तो ऐसे उपभोक्ताओं के राशन कार्ड को अस्थाई तौर पर बंद किया जाएगा।प्रदेश में राशन कार्ड में दर्ज कुल लाभार्थियों की संख्या 71,52,662 है, इसमें अभी तक 57,67,564 लाभार्थियों की ई-केवाईसी हुई है।

राजस्थान में ईकेवायसी की लास्ट डेट 30 नवंबर

राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड धारक 30 नवंबर तक ईकेवायसी करवा सकते है।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आदेशानुसार उचित मूल्य दुकानों पर जाकर खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थी नवबंर तक eKYC करवा सकते है। जिन लाभार्थियों ने eKYC नहीं करवाई है उनको दिसंबर से राशन का लाभ नहीं मिलेगा और खाद्य सुरक्षा सूची से नाम भी हटा दिया जाएगा।इधर, सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि 30 नवम्बर तक योजना से जुड़े परिवार के सभी सदस्यों का eKYC करवाना अनिवार्य है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews