गणतंत्र दिवस 2026: परेड में शामिल होने के लिए 10 हजार मेहमान को किया गया आमंत्रित, जानिए कौन हैं यह खास लोग

भारत में इस साल 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड देखने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से लगभग 10,000 खास मेहमानों को बुलाया गया है। इन विशेष अतिथियों की उपस्थिति कर्तव्य पथ पर होने वाले भव्य समारोह को और अधिक गरिमामयी बनाएगी।
Republic Day Parade

भारत में इस साल 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड होगी, जिसमें सेना के शौर्य और देश के संस्कृति का गौरव देखने को मिलेगा। परेड को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों लोग पहुंचते हैं। राष्ट्रपति, विदेशी अतिथि और कई वीवीआईपी की मौजूदगी के कारण यहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहती है।

गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने परेड में शामिल होने के लिए कई खास मेहमानों को न्योता भेजा है। यह आमंत्रण उन नागरिकों के असाधारण योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिन्होंने देश के विकास में अमूल्य भूमिका निभाई है।

गणतंत्र दिवस परेड के लिए 10 हजार मेहमानों को किया गया आमंत्रित

भारतीय रक्षा मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड देखने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से लगभग 10,000 खास मेहमानों (पति/पत्नी सहित) को बुलाया गया है। मेहमानों में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने इनकम और रोजगार पैदा करने में बहुत अच्छा काम किया है, सबसे अच्छे इनोवेटर, रिसर्चर और स्टार्ट-अप, सेल्फ हेल्प ग्रुप और सरकार की खास पहलों के तहत सबसे अच्छा काम करने वाले लोग शामिल हैं। उन्हें देश बनाने में उनके योगदान को सम्मान देने और देश के महत्व के इवेंट्स में जनभागीदारी बढ़ाने के मकसद से बुलाया गया है।

बता दें कि इन विशेष अतिथियों की उपस्थिति कर्तव्य पथ पर होने वाले भव्य समारोह को और अधिक गरिमामयी बनाएगी। यह उन लाखों आम नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा, जो देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हर साल, 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक भव्य परेड के साथ मनाया जाता है, जिसमें देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाता है।

गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि

भारत की परंपरा है कि गणतंत्र दिवस की परेड में अन्य देशों के राजनेता को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है। इस बार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय संघ के शीर्ष दो नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जिसमें यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा को न्योता दिया गया है। यह पहली बार है जब यूरोपीय संघ के दोनों प्रमुख नेताओं को एक साथ गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews