सियासी संग्राम : एक और कांग्रेस विधायक का इस्तीफा, बोले- जल्द छोड़ दूंगा पार्टी

madhya pradesh congress

पुदुचेरी, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी (Union Territory of Puducherry) में मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फ्लोर टेस्ट (Floor test) और विधानसभा चुनावों (Assembly elections 2021) से पहले से कांग्रेस (Congress)  को एक और बड़ा झटका लगा है। ए जॉन कुमार (Congress MLA A. John Kumar) के बाद कांग्रेस विधायक लक्ष्मीनारायणन (MLA K Lakshminarayanan) ने भी इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़े… सियासी हलचल : एक और कांग्रेस विधायक का इस्तीफा, पार्टी में हड़कंप

इस्तीफे के बाद लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि कांग्रेस में उनकी ‘कद्र’ नहीं है और जल्द ही वे पार्टी भी छोड़ देंगे। फ्लोर टेस्ट से पहले हुए इस इस्तीफे के बाद वी नारायणस्वामी (V Narayanaswamy) की अगुवाई वाली कांग्रेस-डीएमके सरकार (Congress-DMK Government) अल्पमत में आ गई है।वही 17 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे से पहले पुडुचेरी में उनकी पार्टी के 4 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दिया था।

वही कांग्रेस विधायक लक्ष्मीनारायणन के इस्तीफे के बाद पुडुचेरी के डीएमके विधायक के. वेंकटेशन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने पुडुचेरी विधानसभा स्पीकर वीपी सिवाकोलुंधू को अपने इस्तीफे सौंपे है, इस बात की पुष्टि खुद स्पीकर ने की है और कहा है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री वी नारायण सामी ( Chief Minister V Narayan Sami)  और विधानसभा सचिव को जानकारी दे दी है। एक के बाद एक हो रहे इस्तीफे के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई है।

यह भी पढ़े.. MP School : फीस के लिए दबाव बनाया तो निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई, विभाग ने दिए यह निर्देश

बता दे कि पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार को सोमवार 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट देना है। लक्ष्मीनारायण के इस्तीफे के बाद कांग्रेस गठबंधन (Congress alliance) की संख्या घटकर पुडुचेरी में 13 पर पहुंच गई है।वर्तमान में विधानसभा में 30 सीटें है और सरकार बनाने के लिए 15 सीटों की जरुरत है, ऐसे में सरकार अल्पमत में आ गई है।वही विधानसभा के अंदर सियासी समीकरण को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews