Road Accident: भाजपा नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त, मौत, पार्टी में शोक लहर

Road Accident: भाजपा नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त, मौत, पार्टी में शोक लहर

झारखंड, डेस्क रिपोर्ट

कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) में एक के बाद एक भाजपा नेताओं (BJP Leaders) के निधन की खबरें सामने आ रही है।अब झारखंड (Jharkhand) से खबर मिल रही है।यहां कोडरमा जिले (Koderma District) के प्रसिद्ध पत्थर कारोबारी व भाजपा नेता सुनील राम (Famous stone businessman and BJP leader Sunil Ram) की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। राम की मौत के बाद पार्टी और इलाके में शोक लहर दौड़ गई है। बता दे कि कि सुनील राम उत्तरी छोटानागपुर पत्थर उद्योग संघ के सचिव भी रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, डोमचांच के ग्राम खरखार से एक पंचायती करके सुनील देर रात अपने झुमरीतिलैया बिशनपुर रोड स्थित घर पर लौट रहे थे, तभी महेशपुर मोड़ के पास सुनील ने बैलेंस खो दिया और कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सुनील गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में उन्हें डोमचांच थाना पुलिस ने इलाज के लिए झुमरीतिलैया के पार्वती नर्सिंग होम में भेजा, लेकिन इससे पहले ही राम ने दम तोड़ दिया।सुनील राम के आकस्मिक निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर है।उनके निधन पर जिले के पत्थर व खदानों कारोबारियों ने आज अपना व्यवसाय बंद रखने के निर्णय लिया है।
जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews