Jammu Kashmir में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बस, 10 की मौत, PM ने की मदद राशि की घोषणा

Jammu Kashmir में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बस, 10 की मौत, PM ने की मदद राशि की घोषणा

डोडा (J&K), डेस्क रिपोर्ट। जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे (road accident) की खबर सामने आई है। यहां ठथरी से डोडा जा रही एक मिनी बस (mini bus) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हो गए हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि मिनी बस के खाई में गिरने के बाद उसके टुकड़े हो गए।

ये भी पढ़ें- NEET UG Result : SC ने रिजल्ट जारी करने का दिया आदेश, Bombay HC के आदेश पर लगाई रोक

जानकारी के अनुसार बस जम्मू-कश्मीर के ठथरी से डोडा जा रही थी उसी दौरान मिनी बस का बैलेंस बिगड़ गया और बेकाबू होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हैं जिन्हे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

घटना पर पीएम ने जताया शोक

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक जताया है। पीएमओ द्वारा ट्वीट कर कहा कि पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख लोगों की जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए जाएंगे, वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने का ऐलान किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews