Road Accident: कंटेनर-कार की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी समेत मासूम की मौत, देखें खौफनाक वीडियो

road accident

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे (Mumbai-Pune Expressway) पर एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। यहां एक बेकाबू कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी और उनके 4 साल के बेटे की मौके पर ही मौत (Death) हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार खिलौने की तरह पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े.. पीएम किसान सम्मान निधि: किसानों के लिए बड़ी खबर, जानें कब आएगी 9वीं किस्त

इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक कंटेनर बेकाबू होकर पहले कार से और फिर अपने आगे चल रहे ट्रक से टकराता है। जिस कार को कंटेनर ने कुचल दिया वह हुंडई की आई-20 कार थी जिसमें पति-पत्नी तथा उनके चार साल के बेटे की तुरंत मौत हो गई जबकि कंटेनर का ड्राइवर घायल बताया जा रहा है। हादसा इतना खतरनाक था कि कंटेनर कार को पीसते हुए आगे निकला और फिर कुछ देर बाद पलट गया।

यह भी पढ़े.. Google लेकर आ रहा है धमाकेदार फीचर- 24 घंटे में खुद डिलीट हो जाएंगे ये मैसेज

सोशल मीडिया (Social Media) में हादसे का खौफनाक वीडियो भी वायरल (Video Viral) हो रहा है। इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा। यह हादसा खोपोली एग्जिट और फूड मॉल के बीच गुरुवार को हुआ, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews