मंगलवार को होगा रोजगार मेले का आयोजन, 51 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, PM मोदी बाटेंगे नियुक्ति पत्र

Rozgar Mela

Rozgar Mela: 26 सितंबर को एक बार फिर रोजगार मेले का आयोजन किया जाने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन 51000 युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर देंगे। नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाने वाला है। पीएम इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से नहीं बल्कि वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। मंगलवार को सुबह 10:15 पर नेशनल मीडिया सेंटर में इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित किए गए रिक्रूटर को नियुक्ति पत्र बाटेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये पूरा कार्यक्रम होगा।

बांटे जा चुके हैं 6 लाख नियुक्ति पत्र

देश के युवाओं के लिए पिछले कुछ समय से लगातार रोजगार में लेकर आयोजन किया जा रहा है। 28 अगस्त तक कुल आठ रोजगार मेले आयोजित हुए हैं जिसमें लगभग 6 लाख लोगों को सरकारी नौकरी की नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। यह नियुक्ति सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, असम राइफल्स, एनसीबी और दिल्ली पुलिस में हो रही है।

PM कर सकते हैं संबोधित

अब तक रोजगार मेले में अधिकांश युवाओं को वर्चुअल तरीके से जॉइनिंग और अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए हैं। जब भी मेले का आयोजन होता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को संबोधित भी करते हैं और उन्हें देश की मौजूदा रोजगार स्थिति पर बात करते हुए देखा जाता है। मंगलवार को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में भी प्रधानमंत्री का संबोधन हो सकता है। हालांकि, फिलहाल इस विषय में जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews