RRB Group D Answer Key 2022 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक्टिव किया लिंक, ऐसे करें डाउनलोड

RRB Group D Answer Key 2022 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक्टिव किया लिंक, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने वाले 1 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों के लिए ये खबर बहुत काम की है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (RRB Group D Recruitment Exam) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबवाइट (rrbcdg.gov.in) पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं और फिर डाउनलोड कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने आंसर-की जारी करते हुए आरआरबी की सभी वेबसाइट पर इसका लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपनी आंसर-की के साथ-साथ प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी देख सकते हैं। अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर परीक्षार्थी को कोई आपत्ति है तो कल 15 अक्टूबर सुबह 10 बजे से उस पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

ये भी पढ़ें – ये राज्य सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर दे रही भारी सब्सिडी, घोषित की EV पॉलिसी, जानें डिटेल

आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर (रात 11:59 बजे) है। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न के हिसाब से परीक्षार्थी को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। इस फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई किसी से भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – किताबों के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, इंदौर की इस ओपन लाइब्रेरी में 24 घंटे पढ़ सकेंगे बुक्स

गौरतलब है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन रेलवे भर्ती बोर्ड ने 5 चरणों में किया था। परीक्षा देश भर में निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) में आयोजित की गई थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2022 के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आंसर-की डाउनलोड और चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए आंसर-की डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
  • आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • अब चेक करें और यदि आपत्ति हो तो दर्ज कराएं।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews