Russia – Ukraine Crisis : यूक्रेन में मार्शल लॉ घोषित, राष्ट्रपति ने की घर में रहने की अपील

Russia – Ukraine Crisis : यूक्रेन में मार्शल लॉ घोषित, राष्ट्रपति ने की घर में रहने की अपील

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रूस द्वारा यूक्रेन (Russia – Ukraine Crisis)  पर किये जा रहे हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने मार्शल लॉ घोषित कर दिया है।  उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर अपने देश के लोगों से कहा है कि वे घबराएं नहीं, वे शांत रहकर हो सके तो घर के अंदर ही रहें, हमारी सेनाएं अपना काम कर रही हैं।

तमाम प्रतिबंधों और अपील के बावजूद रूस, यूक्रेन पर हमले कर रहा है। वीडियो संदेश में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने डोनबास क्षेत्र में विशेष सैन्य अभियान की घोषणा की है। वो हमारे बॉर्डर गार्ड्स एवं मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले कर रहा है।  इसलिए अब हम पूरे देश में मार्शल लॉ लागू कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन संकट के बीच 2014 के बाद पहली बार कच्चा तेल 100 डॉलर बैरल पर पहुंचा

ये होता है मार्शल लॉ 

मार्शल लॉ सेना द्वारा लागू किये जाने वाला कानून है। आमतौर पर ये किसी भी देश की आपातकालीन व्यवस्था बहाल करने के लिए लगाया जाता है।  ये कानून आपात स्थिति में, किसी कब्जे वाले क्षेत्र को नियंत्रित करने या फिर संकट के हालात में लॉ किया जाता है।

ये भी पढ़ें – Russia-Ukraine Crisis: रूसी गोलाबारी से 7 की मौत-9 घायल, साइबर अटैक से कई सरकारी वेबसाइट हैक, 2 शहरों पर कब्जे का दावा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews