Russia Ukraine Crisis: पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की 35 मिनट वार्ता

Russia Ukraine Crisis: पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की 35 मिनट वार्ता

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसी बीच राजनयिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार के शीर्ष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से लंबी बातचीत की है। यह बात चीत दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच रात करीब 11.30 बजे हुई है जोकि 35 मिनट तक चली।

यह भी पढ़ें – Russia Ukraine Crisis: 1500 से अधिक भारतीयों की वतन वापसी के लिए 8 फ्लाइट्स होंगी रवाना

पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन में पैदा हुए युद्ध की स्थिति पर चर्चा की और इसके विभिन्न आयामों पर मंथन किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही सीधी बातचीत की भी तारीफ की। पीएम मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई मदद के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को भी धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए यूक्रेनी सरकार से सहयोग मांगा। दोपहर 1:30 बजे पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें – Jabalpur News: अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के अनगिनत खंबो को मारा टक्कर, बिजली व्यवस्था हुई बाधित

बता दें कि भारत की चिंता यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने को लेकर है। इस बीच, राष्ट्रपति पुतिन ने कीव, सुमी, खार्किव और मारियुपोल में संघर्ष विराम की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी बात की थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews