
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रूस यूक्रेन युद्ध (Russia – Ukraine War) के बीच फंसे भारतीयोंको वापस लाने के लिए भारत सरकार के प्रयास सफल हो रहे हैं। यूक्रेन से रोमानिया पहुंचे भारतीय छात्रों के ग्रुप में से 219 छात्रों को लेकर विमान मुंबई के लिए उड़ गया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने रोमानिया के विदेश मंत्री को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
यूक्रेन में फंसे भारतीयों का दल मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ गया हैं इसके देर शाम मुंबई पहुँचने की उम्मीद है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया – यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के मामले में हम प्रगति कर रहे हैं, हमारी टीमें लगातार 24 घंटे धरातल पर काम कर रही हैं , मैं खुद इसकी व्यक्तिगत तौर पर निगरानी कर रहा हूँ।
ये भी पढ़ें – Russia-Ukraine War : यूक्रेन से लौट रहे भारतीय छात्र, Airport पर विशेष इंतजाम
आपको बता दें कि यूक्रेन से मुंबई पहुँचने वाले भारतीयों के लिए छत्रपति शिवाजी महारः इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विशेष इंतजाम किये गए हैं जिससे अन्य कोई असुविधा नहीं हो, एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक कॉरिडोर यूक्रेन से आने वाले भारतीयों के लिए सुरक्षित कर दिया हैं।
ये भी पढ़ें – रूस और यूक्रेन की विवाद की बहुत गहरी है जड़े, जानिए इसका 100 साल पुराना इतिहास
My heartfelt thanks to FM @BogdanAurescu for his Government’s cooperation. https://t.co/L0EknlIrHT
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 26, 2022
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

