Seema Haider: सचिन और सीमा साथ में घूमते आएं नजर, वीडियो वायरल, 2019 में पबजी खेलते वक्‍त हुई थी दोस्‍ती

karachi to noida

Seema Haider News : SDM ज्योति मौर्या के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से भारत पहुंची सीमा छाई हुई हैं जो कि सचिन के प्यार में अपने पति को छोड़ कर अपने 4 बच्चों के साथ अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची हैं। इस मामले में हर रोज एक नया मोड़ सामने आ रहा है। जिससे उनकी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही। बता दें कि यूपी ATS लगातार सीमा हैदर से पुछताछ कर रही है। जिसमें आएदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच सीमा और सचिन का एक वीडियो फिर से सुर्खियों में बना हुआ है। जिसने लोगों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ा दी है।

देखें वायरल वीडियो

वैसे तो सीमा और सचिन के बहुत से वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच दोनों का एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दोनों काफी कुल नजर आ रहे हैं जो कि 15 सेकेंड का वीडियो है। इस वीडियो में दोनों अलग-अलग पोज में नजर आ रहे हैं। जिसके बाद से लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है। दोनों के साथ घूमने वाले इस वीडियो को नेपाल का बताया जा रहा है।

इस तरह हुई दोस्ती

इधर, सीमा की सच्चाई जानने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑनलाइन पबजी गेम खेलते हुए पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को साल 2019 में भारत के सचिन मीणा से प्यार हो गया। बता दें कि सीमा पहले से शादीशुदा थी लेकिन इसके बाद भी वो अपने चार बच्चों के साथ सचिन से मिलने के लिए बिना वीजा के अवैध तरीके से सरहद पारकर भारत आई। मामला लाइमलाइट में आने के बाद सीमा और सचिन को बीते 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद दोनों को जमानत पर 7 जुलाई को छोड़ा गया।

पुछताछ जारी

मामले को लेकर ATS इस बात का पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि कहीं ये पाकिस्तान की कोई बड़ी साजिश तो नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके फोन कॉल रिकॉर्ड्स भी खंगाले जा रहे है। दरअसल, हैरानी इस बात की है कि 5वीं पास सीमा इतनी अच्छी अंग्रेजी बोलने के साथ ही इतना बड़ा कदम उठाई। जिससे लोगों का शक गहरा गया है कि हो सकता है सीमा पाकिस्तानी जासूस हो सकती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews