Sachin Tendulkar अस्पताल में भर्ती, 27 मार्च को हुए थे कोरोना संक्रमित

Sachin Tendulkar अस्पताल में भर्ती, 27 मार्च को हुए थे कोरोना संक्रमित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कुछ दिन पहले कोरोना हुआ था और वे कुछ समय तक होम क्वारेंटाइन थे। लेकिन अब डॉक्टरों की सलाह पर वे अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

ये भी देखिये – Corona Vaccine के तीसरे डोज के ट्रायल को मंजूरी, वालंटियर्स पर होगा परीक्षण

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। वे 27 मार्च को कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उस समय उन्होने खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया था। इसके बाद पूरे परिवार का टेस्ट कराया गया जिसमें अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब सचिन ने अपने ट्वीट में कहा है कि वे जल्द ही ठीक होकर घर लौट आएंगे। इसी के साथ उन्होने सभी को ऐहतियात बरतने की सलाह भी दी। 2011 विश्वकप की 10वीं वर्षगांठ पर सचिन ने देशवासियों को बधाई भी दी है। बता दें कि कुछ समय पहले ही उन्होने वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी-20 सिरीज में हिस्सा लिया था। उनके कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सिरीज के तीन और खिलाड़ी युसूफ पठान, इरफान पठान और एस बद्रीनाथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews