Sahara News : सुब्रतो राय और उनकी पत्नी सहित 27 लोगों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज।

Sahara News : सुब्रतो राय और उनकी पत्नी सहित 27 लोगों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज।

उदयपुर डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान के उदयपुर में सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय ,उनकी पत्नी स्वपना राय सहित सहारा के 27 अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि इन लोगों ने लोगों का लाखों रुपए का निवेश कराया और उसके बाद राशि वापस नहीं की। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

 उदयपुर के प्रताप नगर थाने में सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय, उनकी पत्नी सपना राय सहित 27 अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। उदयपुर के रहने वाले राजेश कुमार शर्मा और उनकी पत्नी ने अपने वकील नरेंद्र कुमार जोशी और अशोक कुमार डांगी के माध्यम से अदालत में इनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए परिवाद पेश किया था।

Jabalpur News : पहले चुराए पौधे, अब खुद के पैसे से लगवाएंगी उसी प्रजाति के पौधे।

दरअसल सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के फ्रेंचाइजी मैनेजर दिनेश नागदा के साथ तत्कालीन सेक्टर मैनेजर और रीजनल मैनेजर ने राजेश कुमार शर्मा को एडवाइजर बनाया और उनके जरिए लोगों ने लाखों रुपए की राशि का निवेश किया। आरोपियों ने राजेश शर्मा की ओर से 89 लाख और उनकी पत्नी की ओर से 5.5 लाख रू निवेश कराया और हड़प लिया। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय, उनकी पत्नी स्वपना राय के साथ साथ ओ पी श्रीवास्तव, जयव्रत राय, जिया कादरी, अलख कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय, प्रशांत कुमार वर्मा समेत 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और मामले दर्ज होने के साथ आरोपियों की खिलाफ कार्रवाई करने की बात की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews