Salary Hike 2025 : होली से पहले आई कर्मचारियों के लिए खबर , इस साल वेतन में होगी 9.2% तक वृद्धि ! इन्हें मिलेगा ज्यादा फायदा

सर्वे के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता और स्लो ग्रोथ के बीच इस साल औसतन सैलरी इंक्रीमेंट 9.2 फीसदी रह सकता है, जबकि पिछले साल ये 9.3 फीसदी थी।आइए जानते हैं रिपोर्ट में सैलरी हाइक को लेकर क्या क्या कहा गया है...
Employees news

Salary Hike 2025: निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।भारत में इस साल वेतन में 9.2% तक वृद्धि देखने को मिल सकती है।यह दर 2024 में 9.3% थी यानी मामूली गिरावट आ सकती है। यह जानकारी वार्षिक वेतन वृद्धि और टर्नओवर सर्वेक्षण 2024-25 से सामने आई है।

दरअसल, ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म AON PLC की वार्षिक वेतन वृद्धि और टर्नओवर सर्वेक्षण 2024-25 (Annual Salary Increase and Turnover Survey 2024-25 ) के मुताबिक, भारत में इस साल सैलरी इंक्रीमेंट 9.2% तक रहने वाला है, जबकि पिछले साल ये 9.3 फीसदी थी। इसका मतलब है कि इस साल पिछले साल से भी कम सैलरी बढ़ेगी ।

इस क्षेत्र वालों की ज्यादा बढ़ेगी सैलरी

Aon की ये स्टडी 1,400 से ज्यादा कंपनियों और 45 अलग-अलग इंडस्ट्रीज के डाटा को मिलाकर तैयार की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंजीनियरिंग डिजाइन सर्विसेस, ऑटोमोबाइल और व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग, NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां), रिटेल सेक्टर, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) और लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर के तहत आने वाले कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा हाईक देखने को मिल सकता है।

जानिए क्या कहता है मर्सर का सर्वे

  • हाल ही में एचआर कंसल्टिंग फर्म मर्सर के रैम्यूनरेशन सर्वे’ से सामने की रिपोर्ट भी सामने आई थी जिसमें भारत में साल 2025 में वेतन में 9.4% तक वृद्धि की बात कही गई है। यह सर्वे रिपोर्ट विभिन्न क्षेत्रों की 1,550 से अधिक कंपनियों के डेटा का विश्लेषण करके तैयार की गई है। इसमें टेक्नोलॉजी, लाइफ साइंस, फाइनेंशियल सर्विसेज, कंज्यूमर गुड्स, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमोटिव जैसे सेक्टर शामिल हैं।
  • ऑटोमोटिव सेक्टर में 8.8 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक सैलरी बढ़ने की उम्मीद है।  मैन्यूफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी में 8 से 9.7 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।पिछले साल यह 8.8 प्रतिशत रहा था।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews