एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चाओं में स्वामी प्रसाद मौर्य, दिवाली पर देवी लक्ष्मी को लेकर किया विवादित ट्वीट

Samajwadi Party leader Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya controversial statement on Goddess Lakshmi : दिवाली पर एक बार फिर हिंदू देवी देवताओं के बारे में विवादित बोल बोलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होने देवी लक्ष्मी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसपर विवाद छिड़ गया है। उन्होने कहा कि चार हाथ,आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो फिर चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है।

दिवाली पर देवी लक्ष्मी को लेकर कही ये बात

उत्तर प्रदेश से सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने दीपावली पर देवी लक्ष्मी की पूजा करने की बजाय अपनी पत्नी की पूजा और सम्मान करने की बात कही है। इसी के साथ उन्होने एक्स पर कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट लिखी जिसके बाद वो फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस पोस्ट में वो अपनी पत्नी को माला पहनाते, टीका लगाते और कपड़े देकर सम्मान करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होने लिखा है कि “दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ,आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है।”

पहले भी रह चुके हैं विवादों में

ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और बहुत सारे लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई लोग उन्हें हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति का विरोधी बताते हुए अपशब्द कह रहे हैं। ये कोई पहली बार नहीं है जब वो अपने बयानों से विवादों में घिर हो। कुछ दिन पहले ही उन्होने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को धोखा बताया था तो उससे पहले रामायण की एक चौपाई पढ़कर विवादित बोल कहे थे। रामचरितमानस, ब्राह्मणों और भगवान राम को लेकर दिए गए बयान को लेकर उनपर एफआईआर भी हो चुकी है। वहीं अब एक बार फिर दिवाली के मौके पर उन्होने देवी लक्ष्मी को लेकर अपने बयानों के कई लोगों की भावनाओं को आहत कर दिया है और इस कारण एक बार फिर वो ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews