महाराष्ट्र में MVA से अलग हुई समाजवादी पार्टी, शिवसेना UBT के बाबरी मस्जिद विध्वंस पर ‘गर्व’ के विज्ञापन से नाराज होकर लिया फैसला

सपा ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना द्वार दिए गए एक विज्ञापन पर आपत्ति जताई है जिसमें बाबरी मंदिर ढहाने वालों पर अभिमान करने की बात लिखी है। इसे एमएलसी मिलिंद नार्वेकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया था जिसके बाद महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रमुख अबू आजमी ने अपनी पार्टी को महाविकास अघाड़ी से अलग करने का ऐलान कर दिया है।
Maharashtra Samajwadi Party splits from MVA

Samajwadi Party Splits from MVA in Maharashtra : महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल थमने का नाम नहीं ले रही। समाजवादी पार्ट ने शिवसेना (यूबीटी) के एक विज्ञापन से नाराज होकर महाविकास अघाड़ी से अलग होने की घोषणा की है। सपा महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) द्वारा एक अखबार में बाबरी मस्जिद विध्वंस करने वालों को बधाई देने के कारण ये फैसला लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘अकेले चलना गवारा है लेकिन सांप्रदायिक विचारधारा का हिस्सा बनना हरगिज़ गवारा नहीं।’

इस विज्ञापन में शिवसेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे की फोटो के साथ उनका कथन दिया गया है जिसमें लिखा है ‘मुझे उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने ये किया’। इसी के साथ शिवसेना यूबीटी सचिव मिलिंद नार्वेकर ने इसे अपने एक्स अकाउंट से भी शेयर किया, जिसमें उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और उनकी तस्वीर भी है। इससे नाराज होकर अब समाजवादी पार्टी ने अपना रास्ता एमवीए से अलग कर लिया है।

शिवसेना (UBT) के बाबरी मस्जिद पर दिए विज्ञापन पर विवाद

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद अब महाविकास अघाड़ी (MVA) में टूट का सिलसिला शुरु हो गया है। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी इकाई ने खुद को एमवीए से अलग करने की घोषणा कर दी है। दरअसल, शिवसेना यूबीटी ने अखबार में एक विज्ञापन दिया था जिसमें बाबरी मस्जिद ढहाने वालों को बधाई दी गई थी। इसी के साथ शिवसेना एमएलसी और उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी शेयर किया था। इस विज्ञापन में बाबरी मस्जिद गिराने वालों पर अभिमान करने की बात कही गई है।

समाजवादी पार्टी ने की MVA से अलग होने की घोषणा 

इसके बाद, अब महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि वो विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी से अलग होने जा रही है। महाराष्ट्र सपा इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने अपने एक्स हैंडल पर इस बारे में लिखा कि ‘समाजवादी पार्टी को महाराष्ट्र में अकेले चलना गवारा है लेकिन महाविकास अघाड़ी में रहते हुए शिवसेना UBT की सांप्रदायिक विचारधारा का हिस्सा बनना हरगिज़ गवारा नहीं!’ इस तरह शिवसेना (यूबीटी) के विज्ञापन को लेकर समाजवादी पार्टी ने एमवीए से अलग होने की घोषणा कर दी है। बता दें कि महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के दो विधायक हैं। अबू आजमी ने ये भी कहा है कि वो इस बारे में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से बात कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews